लॉकडाउन: महिला, किसान, मजदूरों और मेडिकल स्टाफ के लिए 1.70 लाख करोड़ की मदद

fm nirmala sitaraman
image source - google । image by blomberg

पूरे देश को अगले 21 दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में इसका सबसे ज्यादा असर देश की गरीब जनता पर पड़ेगा। इसे देखते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 170000 करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है। इस पैकेज में उन लोगों का विशेष ध्यान रखा गया है जो इस समय कोरोनावायरस से लड़ाई लड़ रहे हैं। जैसे डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ आदि।

जो लोग चिकित्सा के क्षेत्र में हैं और कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे 20 लाख कर्मचारियों को 50 लाख का बीमा कवर दिया जाएगा। इसके साथ ही गरीब लोगों का भी ध्यान रखा गया है। इनके लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि लॉकडाउन की वजह से कोई भी भूखा ना रहे। इस योजना का लाभ देश की 80 करोड़ जनता को मिलेगा इसमें 5 किलो अधिक गेहूं,चावल और दाल अगले 3 महीनों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह राशन उनको अभी तक मिल रहे राशन के अतिरिक्त दिया जाएगा।

किसान, महिला, दिव्यांगों के लिए

अगले महीने अप्रैल के शुरुआत में किसानों के बैंक अकाउंट में 2000 रुपए की किस्त डाली जाएगी। यह पैसे देश के 8 करोड़ 70 लाख किसानों को दिए जाएंगे और मनरेगा के मजदूरों के मजदूरी 182 से बढ़ाकर 202 कर दी गई है। इसके साथ ही दिव्यांगों, विधवा, बुजुर्गों को अगले 3 महीनों तक अतिरिक्त 1000 रुपए दिए जाएंगे। यह पैसा सीधे इनके अकाउंट में डाला जाएगा और इससे तीन करोड़ लोग लाभान्वित होंगे। उज्जवला स्कीम धारकों की संख्या 8 करोड़ से ज्यादा है। इनको भी अगले 3 महीने के लिए रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा और 20 करोड़ महिला जनधन खाता धारकों को 500 रुपए दिए जाएंगे।

रोमांस करते नजर आये Hardik और Natasha,खूब वायरल हो रही तस्वीरें

प्राइवेट जॉब वालों के लिए

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को, महिलाओं को दीनदयाल योजना के जरिए 20 लाख तक का लोन दिया जाएगा। इसके साथ ही प्राइवेट जॉब करने वाले जो 12% इपीएफ में देते हैं और 12% जो कंपनियां देती है। इसमें योगदान सरकार देगी। यह उन कंपनियों और कर्मचारियों के लिए है। जहां पर 100 से कम कर्मचारी हैं और उनकी सैलरी 15000 से कम है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

3 × one =