तीस हजारी मामला: दिल्ली हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस

tis hazari
image source - google

दिल्ली हाई कोर्ट ने तीस हजारी कोर्ट के मामले को लेकर दिल्ली जिला अदालतों, डीएचसीबीए, बार काउंसिल ऑफ दिल्ली, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सभी बार संघों को भी नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने ये नोटिस दिल्ली पुलिस के एप्लीकेशन पर जारी किया है। इस केस की अगली सुनवाई 23 दिसम्बर को होगी। बता दें 2 नवम्बर को दिल्ली की तीस हज़ारी कोर्ट में पार्किंग को लेकर पुलिस और वकीलों के बीच हिंसक झड़प हो गयी थी। जिसके बाद वकीलों ने हड़ताल कर दी थी।

वकीलों का कहना है की पुलिस ने उन पर गोली चलायी है। जिसको लेकर ये विवाद हुआ। इस झड़प के बाद वकीलों ने दिल्ली में कई जगह पर पुलिस वालों से मारपीट की थी। जिसके बाद पुलिस ने हड़ताल कर दी और दिल्ली पुलिस मुख्यालय के सामने 10 घंटे तक प्रदर्शन किया था। पुलिस की मांग थी की जिन वकीलों ने पुलिस को मारा है उनके खिलाफ कार्यवाही हो। वहीँ वकीलों की मांग है की जिन पुलिस वालों ने गोली चलायी उनके खिलाफ कार्यवाही हो।

About Author