कौन है Sharjeel Imam ? जो चाहता है भारत का बटवारा.

sharjeel imam, CAA Protest, Shaheen Bagh
img. source - google.com

Sharjeel Imam का जन्म वर्ष 1988 में बिहार में स्थित जहांनाबाद जिले के एक छोटे से क़स्बे (काको) में हुआ था। Sharjeel Imam की माता का नाम अफ्शां रहीम व पिता का नाम स्व. अकबर इमाम है। अकबर इमाम बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नितीश कुमार के बहुत अच्छे दोस्त भी थे। 2005 में अक़बर इमाम JDU के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं।

प्रारम्भिक शिक्षा :

Sharjeel Imam की शुरूआती शिक्षा St. Xavier School पटना में हुयी। उसके बाद वो दिल्ली आ गया और वशंत विहार में स्तिथ Delhi Public School से अपने आगे की पढ़ाई पूरी की।
इसके बाद शरजील ने Indian Institute of Technology (IIT, Delhi). में दाखिला लिया और यहीं पर उसने कंप्यूटर साइंस में B.Tech और M.Tech की अपनी डिग्री पूरी की।

वर्तमान में वह जवाहर लाल नेहरू विश्विद्यालय (JNU) में आधुनिक भारतीय इतिहास में शोध-क्षात्र है।

क्या है विवाद :

Sharjeel Imam पहली बार सुर्खियों में तब आया जब उसका एक वीडियो यूट्यूब पर वायरल हुआ। इस वीडियो में Sharjeel Imam असम तथा बाकी नार्थ-ईस्ट के प्रदेशों को भारत से अलग करने की बात कर रहा है। यह वीडियो वायरल होते ही विभिन्न राजनितिक दलों के नेताओं ने इस शख़्स की गिरफ़्तारी की मांग की। इस मामले में बीजेपी कुछ ज्यादा ही मुख़र दिखी।
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का आरोप था कि Sharjeel Imam ही शाहीन बाग़ में हो रहे विरोध प्रदर्शन का सूत्रधार है। इसके तुरंत बाद आरोप के जवाब में शाहीन बाग़ की तरफ से एक ट्विटर अकाउंट बनाया गया और सफाई दी गयी की Sharjeel Imam का शाहीन बाग़ से कोई ताल्लुक नहीं है।

इसके बाद सोशल मीडिया पर शरजील के अन्य वीडियोस भी वायरल हुए जिसमे वह देश के संविधान को फासटिस्ट तथा एक्सट्रेमिस्ट बता रहा है।
बाद में Sharjeel Imam ने सफाई दी कि वह देश को तोड़ने की नहीं बल्कि चक्का-जैम की बात कर रहा था। उसके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है।

FIR :

उत्तर प्रदेश , असम , मनिपुर , बिहार ,दिल्ली , अरुणांचल प्रदेश राज्यों में Sharjeel Imam के ख़िलाफ़ देशद्रोह का मुक़दमा दर्ज़ किया गया और तभी से इन सभी प्रदेशों की पुलिस शरजील इमाम की तलाश में जुट गयीं। इसके लिए पहले पुलिस ने उसके परिवार पर पर शिकंजा कसा उसके भाई को गिरफ़्तार कर। यह खबर लिखे तक Sharjeel Imam की गिरफ़्तारी हो चुकी थी।

महत्वपूर्ण पहलू :

Sharjeel Imam पहले भी अपने ट्विटर अकाउंट से लगातार अपनी राय जाहिर करता रहा है। इसके पहले कई बार उसका ट्विटर अकाउंट ससपेंड भी किया जा चुका है।
Sharjeel Imam शाहीन बाग़ प्रोटस्ट का मुख्य सूत्रधार होने के साथ-साथ कोर कमिटी का मेंबर भी है। ऐसा भी कहा जाता जाता है कि वह भविष्य का अगला कनैह्या कुमार बनना चाहता है।
Sharjeel Imam ने मुंबई में रहते हुए कई मल्टीनेशनल कम्पनीज में काम करने के साथ-साथ IIT में गेस्ट-टीचर के तौर पर भी उसकी नियुक्ति हुयी थी।

JNU में दाखिला के बाद शरजील क्षात्र-परिषद् का सदस्य बन गया। कुछ समय बाद वह वामपंथी क्षात्र-संगठन ALL INDIA STUDENT ASSOCIATION (AISA) से जुड़ गया। बतातें चले कि Sharjeel Imam एक होनहार क्षात्र था उसने गणित तथा COMPUTER SCIENCE में 98 अंक प्राप्त किये थे .

About Author