जम्मू कश्मीर व लद्दाख के नए उप राज्यपाल नियुक्त किये गए

केंद्र सरकार द्वारा लद्दाख व जम्मू कश्मीर को नए केंद्र शासित राज्य बनाने के बाद जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल की नियुक्ति कर दी गयी है। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल जीसी चंद्र मुर्मू होंगे तथा लद्दाख के नए उप-राज्यपाल राधाकृष्ण माथुर को बनाया गया है। वहीँ सिक्किम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई व दिनेश्वर शर्मा जो की जम्मू कश्मीर के पूर्व वार्ताकार है, उनको लक्षद्वीप का प्रशासक नियुक्त किया गया है। साथ ही गोवा का राज्यपाल सत्यपाल मलिक को बनाया गया है।

जम्मू कश्मीर के नए उप-राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ओडिशा के रहने वाले है इनको इसी साल मार्च में मोदी सरकार ने वित्त मंत्रालय में विशेष सचिव से व्यय सचिव बनाया था। राधाकृष्ण जो की लद्दाख के नए राज्यपाल है, वे 1977 बैच के IAS के त्रिपुरा कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। पिछले साल नवम्बर में CIC के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे। इसके साथ ही राधाकृष्ण भारत के लघु,सूक्ष्म,केंद्रीय रक्षा सचिव रह चुके है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटे हुए 2 महीने से ज्यादा का समय हो गया है और वहां हालात भी सामान्य होने शुरू हो गए है। केंद्र सरकार अब जम्मू कश्मीर के विकास का रोड मैप तैयार करने में लगी हुई है।

About Author