लॉकडाउन कारण हुई ऑनलाइन वीडियो कॉल द्वारा शादी

Corona virus
google

कोरोना वायरस की महामारी के चलते भारत सरकार ने पुरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन कर दिया है। ऐसा इस लिए किया गया है जिससे हम तेजी से फैलने वाली इस महामारी को रोक सके। क्योकि कोरोना तेजी से देश के कई राज्यों में फैल रहा है। जिसे चलते सरकार ने लॉकडॉउन का निर्णय लिया है। वही इस लॉकडाउन के चलते लोगों के कई जरूरी काम रुक गए हैं। जिसमें शादी से लेकर परीक्षा तक शामिल है।

इसी के चलते लॉकडॉउन के चलते जब शादी समारोह रुक गया तो एक जोड़े ने अपनी शादी ऑनलाइन करने का निर्णय लिया। आपको बता दूँ की उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के दूल्हे की शादी पटना की दुल्हन से होने वाली थी। लेकिन देश में लॉकडाउन के कारण वह पटना बारात नहीं ले जा सका, जिसके बाद जोड़े ने ऑनलाइन ही शादी कर ली।

भारत में लॉकडाउन की वजह से दूल्हा यूपी के गाजियाबाद में था तो दुल्हन पटना में थी। दोनों तैयार होकर लैपटॉप के सामने बैठ गए और साथ में उनके परिवार वाले भी मौजूद थे। जिसके बाद दोनों ऑनलाइन आए और काजी ने इनका ऑनलाइन निकाह करवाया। बता दें की यह शादी गाजियाबाद के रहने वाले दानिश रजा और पटना की रहने वाले सादिया नसरीन के बीच हो है।

सूत्रों के मुताबिक यह शादी 23 मार्च को होने वाली थी। पटना के हारूण नगर स्थित एक कम्युनिटी हॉल में निकाह की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। निमंत्रण भी भेजे जा चुके थे। लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण बनी स्थिति में निकाह टालने की नौबत आ गई। ऐसे में दोनों परिवारों ने ऑनलाइन निकाह करने का फैसला किया। निकाह के दौरान दूल्हा-दुल्हन लैपटॉप के सामने बैठे।

Rakhi Sawant ने रो-रोकर भगवान से मांगी माफ़ी, वीडियो देख यूजर्स ने जमकर ट्रोल

निकाह के लिए पूरे घर को अच्छी तरह सजाया गया था। काजी पटना स्थित दुल्हन के घर पर मौजूद थे। दुल्हे-दुल्हन ने एक-दूसरे को देखा और निकाह कबूल किया। इस निकाह के गवाह दो लोग बनाए गए। दोनों परिवार के लोग भी ऑनलाइन मौजूद रहे।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

16 − 11 =