15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत के महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का जन्मदिन मनाया जाता है। जैसा की आप सभी जानते है की आज देश के पूर्व राष्ट्रपति Dr. A P J Abdul Kalam का 88वां जन्म दिवस है। इस दिन को हर साल विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। साल 2010 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने घोषणा की थी कि हर साल 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस मनाया जाएगा। एक शिक्षक के रूप में उनकी भूमिका का उल्लेख किए बिना एपीजे अब्दुल कलाम को याद करना अधूरा है। उनकी जयंती को संयुक्त राष्ट्र हर साल विश्व छात्र दिवस के तौर पर मनाता है।
भारत के मिसाइल मैन कहे जाते है Abdul Kalam
भारत के मिसाइल मैन कहे जाने वाली एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 1931 में तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। उनका बचपन बहुत ही गरीबी में बीता लेकिन अपने काम से उन्होंने एक महान उपलब्धि पाई। पढ़ाई के बाद उन्होंने डीआरडीओ और इसरो के साथ एक इंजीनियर के रूप में काम किया। अपने काम के दौरान उन्होंने कई महान काम किए। इसमे पोखरण परमाणु परीक्षण सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा। कलाम 2002 से 2007 तक भारत के 11वें राष्ट्रपति रहे।
Kalam प्रसिद्ध वैज्ञानिक ही नहीं प्रसिद्ध शिक्षक भी रहे
एपीजे अब्दुल कलाम एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक ही नहीं , एक शिक्षक भी थे। जो हमेशा लोगों को प्रेरित किया करते थे। उनके जीवन से जुड़ी कई किताबें भी लिखी गई हैं। जिनमें से सबसे फेमस विंग्स ऑफ फायर और इंडिया 2020 है। कलाम को आधुनिक भारत का जनक भी कहा जा सकता है। जिन्होंने हमेशा युवाओं में जबरदस्त विश्वास दिखाया है। उनके दुर्लभ और प्रेरक उद्धरण ऐसे हैं जो किसी भी छात्र को प्रेरित कर सकते हैं। एपीजे अब्दुल कलाम को 1981 में भारत सरकार ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्म भूषण और फिर, 1990 में पद्म विभूषण और 1997 में भारत रत्न प्रदान किया। भारत के सर्वोच्च पद पर नियुक्ति से पहले भारत रत्न पाने वाले कलाम देश के केवल तीसरे राष्ट्रपति हैं। उनसे पहले यह मुकाम सर्वपल्ली राधाकृष्णन और जाकिर हुसैन ने हासिल किया।
लखनऊ के हज हाउस का नाम अब होगा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
A P J Abdul Kalam के तीन बच्चे
अब्दुल का बच्चो के प्रति प्यार देख कर एक बार एक समारोह में आये अब्दुल से एक पत्रकार ने पूछा की आप की अपनी कोई संतान नहीं है। उसके बावजूद भी आप बच्चो से इतना प्यार करते है। पत्रकार के इस सवाल पर अब्दुल ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया की आप गलत समझ रहे है, मेरे तीन बच्चे है। उनका ये जवाब सुनकर पत्रकार हैरान रह गया। उन्होंने ने कहा की मेरे अग्नि ,पृथ्वी ,ब्रह्मोस तीन बच्चे है।
जानिए आज ही क्यों मनाया जाता है विश्व छात्र दिवस
बता दें की 2006 में शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार देने के दौरान राष्ट्रपति के संबोधन में उन्होंने कहा था, ‘शिक्षकों को यह महसूस करना होगा कि वे समाज के निर्माता हैं। तभी समाज का निर्माण हो सकता है। तभी छात्रों को उनके विषयों में दक्ष बनाया जाए। संयुक्त राष्ट्र संगठन ने मना की कलाम एक महान वैज्ञानिक ही नहीं बल्कि एक शिक्षक भी थे, जो हमेशा युवाओं को प्रेरित किया करते थे।
कलाम ने हमेशा छात्रों को अपने लेखन और भाषणों के माध्यम से जीवन में बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने हमेशा कहा कि एक छात्र को अनुशासित जीवन जीना चाहिए और कभी भी बुराई के रास्ते पर नहीं चलना चाहिए। एपीजे अब्दुल कलाम का विचार था कि एक छात्र को हमेशा अपने चरित्र को इस तरह ढालने का प्रयास करना चाहिए कि यह उनके जीवन में सर्वोच्च प्राथमिकता बन जाए। छात्र एक अच्छे नागरिक, भविष्य के प्रतीक और समाज की मदद करके समाज की बेहतरी में प्रमुख भूमिका निभाते हैं।