वकील राजीव धवन के खिलाफ शिकायत हुई दर्ज, कल कोर्ट में फाड़ा था नक्शा

कल 40 वें दिन सुप्रीम कोर्ट में राम जन्म भूमि मामले की सुनवाई चल रही थी। हिन्दू पक्ष के वकील विकास सिंह ने कोर्ट में एक नक्शा पेस किया। जिसमे श्री राम का जन्म अयोध्या में होने का सबूत था और मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने उस नक़्शे को फाड़ दिया था। इसी बात से नाराज अभिषेक दुबे जो की दिल्ली बीजेपी पुर्वांचल मोर्चा के संयोजक है। उन्होंने राजीव धवन के खिलाफ अराजकता फ़ैलाने के मामले में शिकायत दर्ज कराई है। बता दें राजीव की इस हरकत से सीजेआई नाराज हुए थे।

राम जन्मभूमि: मुस्लिम पक्ष के वकील ने फाड़ा नक्शा,सीजेआई नाराज

क्या था नक़्शे में

हिन्दू महासभा के वकील विकास सिंह ने कोर्ट में अध्योध्या रिविजिटेड नाम की बुक का नक्शा दिखाते हुए बताने की कोशिश की थी की श्री राम का जन्म स्थान बीच वाली गुंबद के निचे है। बता दें नक़्शे में राम जन्म भूमि,सीता रसोंई,कौशल्या भवन आदि दिखाए गए थे। इसी नक़्शे पर मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने आपत्ति जताई और कहा की मै इसे नहीं मानता हूँ। इस पर चीफ जस्टिस ने कहा की आप मत मानिये। फिर राजीव ने कहा मै इसे फेकना चाहता हूँ और नक़्शे को फाड़ दिया। जिसके बाद चीफ जस्टिस ने राजीव से कहा आप इसके और टुकड़े करना चाहते है तो कर सकते है। फिर मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव ने पूरा नक्सा बुरी तरह से फाड़ दिया। इस बात पर सीजेआई रंजन गोगोई नाराज भी हुए थे।

About Author