सोशल मीडिया पर वायरल हुई लल्लन और विकास दुबे की दोस्ती…

Lallan and Vikas Dubey
Kanpur

कानपुर:। आतंक का पर्याय बन चुके विकास दुबे का खात्मा भले ही हो गया हो लेकिन कई राज और रहस्य अभी भी खौफ बनकर छिपे हुए हैं। वहीं एक सवाल सबसे बड़ा रहस्य बना हुआ था आखिर किसने विकास दुबे को बनाया था खूंखार? किसकी उंगली पकड़कर अपराध की तरफ मुड़ गया था विकास? तो इस रहस्य से पर्दा उठना शुरू हो चुका है, जिसकी परत दर परत सोशल मीडिया पर छाती जा रही है।  कुछ इसी में बड़ा खुलासा हुआ है…

विकास के कंधे से कंधा मिलाकर राजनीति सिखाने वाले लल्लन बाजपेई की हकीकत,जिनकी फ़ोटो विकास दुबे के साथ तेजी से वायरल हो रही है। फिलहाल वर्तमान में लल्लन बाजपेई विकास दुबे का सबसे बड़ा दुश्मन था,जिसके पीछे थी वर्चस्व की लड़ाई जो दोनो की याराना दोस्ती के बीच दीवार बनकर खड़ी हो गयी थी। लेकिन जानकारों के मुताबिक लल्लन बाजपेई ही ऐसे शख्स हैं जिनकी सह पाकर विकास दुबे अपराध की दुनिया मे आया था।

सबसे पहले लल्लन बाजपेई के भाई पर हमलावर होने के बाद सन 2001 में श्रमराज्य मंत्री संतोष शुक्ला हत्याकांड को आजम देने में कामयाब हो चला था। लेकिन सबूतों के आधार पर बा इज्जत बरी होने के बाद विकास बेखौफ हो गया,तब विकास ने लल्लन के बताए रास्ते पर चलते हुए राजनीति में कदम रख लिया और बसपा के बाद सपा का हाथ थामते हुए जिला पंचायत सदस्य बन गया। इस बात की हकीकत सोशल मीडिया में फ़ोटो के बतौर आने के बाद लल्लन अपनी सफाई पेश करने में जुट चुके हैं।

रिपोर्ट:-दिवाकर श्रीवास्तवा…

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

eight + 20 =