लखीमपुर खीरी: लखीमपुर में बाढ़ के कहर से लोग पलायन को मजबूर, देखें तस्वीरें

Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बाढ़ त्रासदी को लेकर किये गए इंतजाम लगातार फेल साबित हो रहे हैं। पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, नेपाल की मुहाना नदी और शारदा नदी खतरे के निशान से बह रही हैं, जिसके कारण नदियों का पानी अब आस पास के गाव में घुसने लगा है, जिसके कारण बाढ़ ग्रस्त इलाकों में रहने वाले लोग पलायन करने पर भी मजबूर हो गए हैं।

Lakhimpur Kheri: Flood
Nepal’s Muhana River

आपको बता दें की बनवसा बैराज से शारदा नदी में हर रोज हजारों क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिसके कारण शारदा नदी के जलस्तर तेजी से बढ रहा है, जो अब बाढ़ का भयानक रूप ले चुका है, बाढ़ का पानी खेतों में भरने लगा है और नदी के आस पास के गावों में पानी भरना शुरू हो गया है, पानी बढ़ने से नौकाघाट का संचालन बंद कर दिया गया है, सडकों पर पानी बहने से लोगों को आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लगातार बढ़ रहे जलस्तर से बाढ़ की आशंका बनी हुई है।

Lakhimpur Kheri
Lakhimpur Kheri news

पहाड़ों पर हो रही बारिश के अतिरिक्त बनबसा बैराज द्वारा शारदा नदी में कई चरणों द्वारा पानी रिलीज किया गया है ।इससे ट्रांस क्षेत्र में शारदा नदी के जलस्तर में वृद्धि हो गई है, देर शाम बाढ़ का पानी नहरोसा, राणाप्रतापनगर, श्रीनगर, आबादनगर,बरबाद नगर, आदि निचले भागों के खेत खलिहान भरने लगा है, शारदा के जलस्तर में वृद्धि के चलते किसी भी अनहोनी को लेकर इलाके के प्रशासन ने नाव का संचालन पिछले कई दिनों से बंद कर दिया है,
तो वही कुछ लोग अपनी सुरक्षा के मद्देनज़र सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे हैं,बाढ़ से जान माल को नुक्सान न हो इसके लिए जिलाधिकारी शेलेंद्र कुमार सिंह – ने संबधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सर्तकता बरतने के निर्देश भी दिए हैं।

रिपोर्ट- फारूख हुसैन (लखीमपुर)

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

16 − eight =