भारतीय सीमा के पास फिर उड़ते देखे गए चीनी हेलिकॉप्टर

india and china border dispute
image source - google

भारत और चीन के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है और इसका मुख्य कारण चीन ही है। आज एक बार फिर लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के पास चीनी हेलीकॉप्टरों की हलचल देखी गई। इसके बाद भारतीय सेना अलर्ट पर है। लगातार चीन ऐसी हरकतें करता जा रहा है जिसकी वजह से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ रहा है।

मालूम हो भारत लद्दाख में एक सड़क निर्माण कर रहा है। जिसको लेकर चीन ने अपनी आपत्ति जताई है। इसके बाद भारतीय सीमा के पास कई बार चीनी हेलीकॉप्टर उड़ते देखे गए और दोनों देशों के सैनिकों में झड़प भी हुई। जिसमें कुछ सैनिक घायल भी हुए थे। इस मामले को शांतिपूर्वक हल करने के लिए दोनों पक्षों की कमांडिंग लेवल की बैठक 6 जून को हुई। लेकिन उसका कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है।

सूत्रों के अनुसार इन हेलीकॉप्टरों का उपयोग चीन पेट्रोलिंग करने के लिए और आवश्यक सामान की आपूर्ति करने के लिए कर रहा है। लेकिन इन हेलीकॉप्टरों को भारतीय सीमा के एकदम नजदीक उड़ाई जा रहे हैं। जिस पर भारतीय सेना अपने कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

इसके साथ ही चीन ने अपनी सीमा के पास कुछ लड़ाकू विमान को भी तैनात किया है। इन्हें भी कई बार भारतीय सीमा के नजदीक उड़ते हुए देखा गया है। चीन के इन सब हरकतों को देखते हुए भारत ने भी सीमा पर सैनिकों की संख्या बढ़ा दी है और पल-पल की खबर रखी जा रही है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

19 − 12 =