जानिए कुली से कैसे बने साउथ के भगवान ‘थलाइवा’

google

साउथ के सुपरस्टार व भगवान कहे जाने वाले मशहूर फिल्म एक्टर रजनीकांत आज यानि 12 दिसंबर को अपना 69 वां जन्मदिन मना रहे है। आपको बता दे की वे ज्यादातर तमिल सिनेमा में काम करते है। अपने अलग अंदाज और स्टाइल के लिए पहचाने जाने वाले रजनीकांत अपने फैंस के बीच ‘थलाइवा’ के नाम से भी मशहूर हैं। आज हम आपको रजनीकांत के जन्मदिन के इस शुभ अवसर पर उनकी निजी जिंदगी से जुडी कुछ महत्वपूर्ण बाते बतायेगे, जो शायद आप सभी को नहीं पता होगी।

गरीबी में गुजरा बचपन

यह कहना कोई गलत नहीं होगा कि रजनीकांत ऐसे इंसान है जिन्होंने फर्श से अर्श तक आने की कहावत को सत्य साबित करके बताया है। दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने बड़ी बड़ी सफलताएं अर्जित की पर, जिस तरह रजनीकांत ने अभावों और संघर्षों में इतिहास रचा है वैसा पूरी दुनिया में बहुत कम ही लोग कर पाएं होंगे।

बस कंडक्टर की करते थे नौकरी

रजनीकांत का जन्म 12 दिसम्बर 1950 को कर्नाटक के बैंगलोर में एक बेहद मध्यमवर्गीय मराठी परिवार में हुआ था। वे अपने चार भाई बहनों में सबसे छोटे थे। उनका जीवन शुरुआत से ही मुश्किलों भरा रहा। मात्र पांच वर्ष की उम्र में ही उन्होंने अपनी माँ को खो दिया था। पिता पुलिस में एक हवलदार थे और घर की आर्थिक स्तिथि ठीक नहीं थी। रजनीकांत ने युवावस्था में कुली के तौर पर अपने काम की शुरुआत की फिर वे बटीएस में बस कंडक्टर की नौकरी करने लगे।

कभी नहीं मानी हार

स्टाइल के किंग कहे जाने वाले एक कंडक्टर के तौर पर भी उनका अंदाज़ किसी स्टार से कम नहीं था। वो अपनी अलग तरह से टिकट काटने और सीटी मारने की शैली को लेकर यात्रियों और दूसरे बस कंडक्टरों के बीच विख्यात थे। फिल्मों और एक्टिंग के लिए शौक तो हमेशा से ही था और वही शौक धीरे धीरे जुनून में तब्दील हो गया।

Abhijit Vinayak Banerjee : नोबेल प्राइज मिलने के कुछ दिनों बाद क्यों चर्चा में आये अभिजीत बनर्जी

किये कई जबरदस्त किरदार

रजनीकांत एक भारतीय फ़िल्म कलाकार है जो मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में काम करते है। एक्टर बनने से पहले वे बैंगलोर ट्रांसपोर्ट सर्विस में बस कंडक्टर की नौकरी करते थे। इसके बाद 1973 में एक्टिंग में डिप्लोमा लेने के लिए उन्होंने मद्रास फ़िल्म इंस्टिट्यूट में एडमिशन लिया। 1975 की तमिल ड्रामा फ़िल्म अपूर्वा रागंगाल से उन्होंने डेब्यू किया था। तमिल फ़िल्म में उन्होंने कई जबरदस्त किरदार किये है। जिन्हें आज भी लोग याद करते है।

तीन नाम से जाने जाते है साउथ के भगवान

साउथ के भगवान कहे जाने वाले रजनीकांत जिन्होंने आर्थिक तंगी को देखते हुए बचपन गुजरा है। आपको बता दे की रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ था। लेकिन फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद वह रजनीकांत बन गए। इतना ही नहीं उनका एक और नाम है। उनके फैंस उन्हें थलाइवा के नाम से बुलाते हैं।

कलाकारों के लिए उम्र मायने नहीं रखती

मेगास्टार रजनीकांत आज 69 वर्ष के पूरे हो गए हैं। अपनी बढ़ती उम्र के बाद भी थलाइवा के एक्शन और एनर्जी में कोई कमी नहीं आई है। वे आज भी लगातार फिल्मों का हिस्सा बन रहे हैं। हाल ही में उन्होंने ‘दरबार’ का काम पूरा किया है।चुटुकलों की दुनिया में रजनीकांत को ऐसे व्यक्ति के रूप में जाना जाता है जिसके लिए कुछ भी नामुमकिन नहीं और रजनीकांत लगातार इस बात को सच साबित करते रहते है, उनका यही अंदाज लोगों के दिलों पर राज करता है।

About Author