केरल के Kozhikode बड़ा विमान हादसा, विमान में 190 से ज्यादा यात्री थे सवार

kozhikode
image source - google

कल शाम शुक्रवार को Kerala के Kozhikode में बड़ा विमान हादसा हुआ। जिसमें 18 लोगों की मृत्यु हुई और 127 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

कैसे हुआ विमान हादसा

जो भारतीय, विदेश में फंसे हुए हैं उन्हें वंदे भारत मिशन के तहत भारत लाया जा रहा था। एयर इंडिया का एक्सप्रेस AXB1344 बोइंग 737 दुबई से केरल के Kozhikode आ रहा था। इस विमान में 191 लोग सवार थे। हादसा तब हुआ जब विमान रनवे पर लैंड करने वाला था।

रनवे लंबा ना होने की वजह से और भारी बारिश के चलते रनवे पर पानी भरा हुआ था। विमान लैंड होते समय फिसल गया और दीवार से जा टकराया। जिसके बाद विमान के दो टुकड़े हो गए और वह 35 फीट गहरी खाई में जा गिरा। गनीमत यह रही कि विमान में आग नहीं लगी। यदि ऐसा होता तो 18 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो सकती थी।

हादसे की जांच शुरू

नागरिक विमानन मंत्रालय ने बताया कि विमान हादसा शुक्रवार शाम 7:41 पर हुआ। विमान में 174 यात्री, 10 बच्चे 2 पायलट और 5 केबिन क्रु सवार थे। हादसे में पायलट दीपक वसंत साठे और को-पायलट अखिलेश कुमार की भी मृत्यु हो गई है। वहीं अभी इस विमान हादसे की जांच AAIB,DGCA ने शुरू कर दी है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

two × five =