फ़िल्मी दुनिया के नए जोड़ो का करवा चौथ

करवा चौथ व्रत एक ऐसा त्यौहार है जिसे सभी शादी शुदा महिलाएं मनाती है। यह व्रत सभी शादी शुदा महिलाओं के लिए काफी मायने रखता है। यह व्रत हर महिला अपने पति की लम्बी उम्र के लिए रखती है, और नए जोड़ो के लिए यह व्रत तो और भी खास होता है क्योंकि यह उनका पहला व्रत होता है। इस बार बॉलीवुड में भी कई सेलिब्रिटीज का यह पहला करवा चौथ व्रत होगा। ये सभी सेलिब्रिटीज अपने पहले करवा चौथ व्रत के लिए काफी एक्साइटेड है, और इन्होने व्रत की तैयारियां भी शुरू कर दी है। सभी अपने ड्रेस, ज्वेलरी और पूजन की तैयारियों में व्यस्त है।

आइये देखते है की वो कौन से बॉलीवुड जोड़े है जिनका यह पहला करवा चौथ व्रत है-


दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का यह पहला करवा चौथ है। इनकी शादी 14 नवम्बर 2018 में हुई है। इस समय इनकी जोड़ी बॉलीवुड में छायी हुई है।

द व्हाइट टाइगर:प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव साथ नजर आएंगे

प्रियंका चोपड़ा और निक जोन्स की शादी 1 दिसम्बर 2018 में हुई है। इनकी जोड़ी भी बेस्ट जोड़ी में से एक है। दोनो एक साथ काफी अच्छे लगते है।


कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने भी 12 दिसम्बर 2018 में शादी की है। इनकी जोड़ी भी सबसे क्यूट जोड़ियों में से एक है।

सिंगर नीति मोहन की शादी भी हो चुकी है। इनकी न्यू मैरिड लाइफ निहार पंड्या के साथ 15 फरवरी से शुरू हो गयी है।

नुसरत जहाँ जो की बंगाली फिल्मो की मशहूर एक्ट्रेस है, ये भी शादी के बंधन में बंध चुकी है इनकी शादी निखिल जैन से 19 जून 2019 में हुई।

इन ब्यूटीफुल कपल के आलावा भी बॉलीवुड में कुछ खास कपल है, जिनकी जोड़ी बेस्ट जोड़ियों में है। इन्होने भी करवा चौथ व्रत की तैयारियां करना शुरू कर दी है।

virushka
इन जोड़ी में पहले आते है विराट कोहली और अनुष्का शर्मा। इनका यह दूसरा करवा चौथ होगा।


फिर आती है बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बनाने वाली सोनम कपूर जिनका भी यह दूसरा करवा चौथ होगा। इनके लाइफ पार्टनर का नाम आनंद आहूजा है।

About Author