JNU छात्र शरजील इमाम बिहार से गिरफ्तार

sharjeel imam
image source - google

JNU छात्र शरजील इमाम को दिल्ली पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें शरजील इमाम ने शाहीन बाग में देश विरोधी बयान दिया था की ‘अगर 5 लाख लोग हमारे साथ हो जाये तो हम नार्थ इष्ट को हमेशा के लिए या 1 महीने के लिए भारत से अलग कर सकते है। असम और इंडिया को काटना हमारी जिम्मेदारी है।’ इसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल होने के बाद 6 राज्यों की पुलिस ने शरजील इमाम पर देश द्रोह का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। पिछले 2-4 दिनों से लगातार दिल्ली, बिहार और यूपी में छापेमारी चल रही थी।

क्या वास्तव में CAA से किसी भारतीय की नागरिकता जाने का खतरा है …. ?

शरजील इमाम बिहार के जहानाबाद का रहने वाला है और दिल्ली की JNU में अपनी पढ़ाई कर रहा था। इसका परिवार जहानाबाद में ही रहता है। पुलिस ने आज शरजील के छोटे भाई को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। इसके बाद पुलिस को कुछ जानकारी मिली और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच व बिहार पुलिस ने साथ मिलकर शरजील इमाम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के लिए शरजील इमाम को कोका थाने ले जाया गया है। यहाँ कुछ कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद शरजील को पुलिस दिल्ली लेकर आएगी।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ten − nine =