झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आये सामने,जाने जिसकी बनेगी सरकार

jharkhand

झारखंड विधानसभा चुनावों की मतगणना आज यानी सोमवार को हुई। जिसमे राज्य की 25 विधानसभा सीट भाजपा को मिली। JMM-कांग्रेस गठबंधन 45 सीटें प्राप्त करके झारखंड में सरकार बनाने जा  रही है। वहीं अन्य 10 सीटें प्राप्त कर पायी है। रुझानों में कांग्रेस-जेएमएम-राजद गठबंधन को बहुमत मिलने के संकेत दिख रहे थे और परिणाम आने पर हुआ भी ऐसा ही, परिणाम आने के बाद दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाइयां बाटी जा रही है।

आपको बता दें राज्य में सरकार बनाने के लिए 41 सीटें जीतना जरूरी था। विधानसभा चुनाव  कुल 81 सीटों पर हो रहा है, जिसमे 1216 उम्मीदवार मैदान में थे। पांच चरणों में हुए मतदान के बाद नतीजे आने पर साफ होगा कि राज्य में भाजपा की वापसी नहीं कर पायी और कांग्रेस गठबंधन भारी पद गया। चुनाव आयोग ने भी झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणामों के प्रसार की व्यवस्था की थी।

जाने रविंद्र जडेजा की बल्‍लेबाजी को लेकर ऐसा क्या कहा गांगुली ने…

जानकारी के मुताबिक नतीजों के लिए सभी व्यवस्थाएं चाकचौबंद कर दी गई थी। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी 24 जिला मुख्यालयों पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। अंतिम परिणाम दोपहर एक बजे तक घोषित किए गए। वही ये भी बता दें कि 2019 के ताजा चुनावों में 81 विधानसभा क्षेत्रों में पांच चरणों में कुल 65.17 फीसदी मतदान हुआ है। जबकि 2014 के चुनावों 66.53 प्रतिशत मतदान हुआ था। साल 2014 के चुनावों में भाजपा को 37 सीटें जीतने पर स्पष्ट बहुमत मिला था।

About Author