जन्मभूमि: सोशल मिडिया पर देवताओं पर विवादित टिप्पड़ी करने पर रोक

श्री राम जन्म भूमि मामले का फैसला आने वाला है। ऐसे में यूपी सरकार ने अयोध्या में रहने वाले लोगों के लिए एक आदेश जारी किया है। इस आदेश में लोगों से कहा गया है की वे सोशल मिडिया पर अगले दो महीनों तक देवी देवताओं को लेकर कोई अपमानजनक टिप्पणी न करे। बता दें जन्म भूमि मामले का फैसला सुप्रीम कोर्ट द्वारा 17 नवम्बर तक सुनाया जा सकता है। इसलिए प्रशासन की ओर से तैयारियां पहले ही शुरू कर दी गयी है । शांति बनाये रखने के लिए पुलिस ने C-प्लान एप्प बनाया है जिसमे लोगों को जोड़ा गया है।

क्या है C-प्लान एप्प

जन्म भूमि पर फैसला आने के बाद प्रदेश में शांति बनाये रखने के लिए पुलिस द्वारा C-प्लान एप्प लांच किया गया है। इस एप्प में उत्तर प्रदेश के जिलों के हर गांव,मोहल्ले के दस-दस संभ्रांत लोगों की डिटेल्स जैसे एड्रेस, मोबाइल नम्बर,नाम को एप्प में डाला गया है। इन लोगों से एसपी,एसएसपी,आईजी रेंज,एडीजी जोन, एडीजी लॉ एंड आर्डर व डीजीपी भी सीधे संपर्क में रहेंगे। शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी का सहयोग लिया जायेगा। फैसला आने से पहले यूपी पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी है। अयोध्या में पुलिस को भी बड़ी संख्या में तैनात कर दिया गया है। बता दें अयोध्या में धारा 144 दिसम्बर 28 तक लागू है।

About Author