जाह्नवी कपूर पर चढ़ा क्रिसमस का खुमार

google

जैसा की आप सब को पता है की क्रिसमस सेलिब्रेशन में मात्र एक दिन रह गया है। ऐसे में सभी ऐक्ट्रेस ने अपनी-अपनी बीजी एक्टिंग शेड्यूल से वक्त निकालकर क्रिसमस की तैयारी में लग गए है। कई ऐक्ट्रेस ने तो अपनी अपनी क्रिसमस पिक इंस्टा पर अपलोड भी कर दी है।इसी के साथ बी टाउन की क्वीन्स ने भी फेस्टिवल की तैयारियां कर ली हैं। क्रिसमस ट्री, कॉस्ट्यूम के साथ वे त्यौहार के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अपने सोशल हैंडल्स से एक्ट्रेस क्रिसमस प्लानिंग कर रहीं हैं।

जान्हवी इस बार क्रिसमस पर सबसे ज्यादा खुश नजर आ रही हैं

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इस बार क्रिसमस पर सबसे ज्यादा खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सेंटा क्लॉज की टोपी पहनकर फोटो शेयर किया। उन्होंने लिखा की क्रिसमस आ गया और मेरे पास खुश होने के एक से ज्यादा कारण है। गौरतलब है कि हाल ही में लगभग तीन माह बाद एक्ट्रेस की बहन खुशी कपूर घर लौटी हैं। खुशी पढ़ाई के कारण भारत से बाहर रहती हैं।

इस फिल्म के लिए अक्षय को मिला बेस्ट फ़िल्म का अवॉर्ड

अपने खास अंदाज के लिए जानी जाती हैं जाह्नवी

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने साल 2018 में धड़क फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद से जाह्नवी लगातार चर्चा में है, एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। जाह्नवी अपने खास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। जाह्नवी ने अब क्रिसमस के मौके बर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वह सैंटा कैप लगाए नजर आ रही हैं।

सोशल मिडिया पर वायरल हो रही है यह फोटो

जाह्नवी की इस फोटो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। उनके फैन्स को इनकी यह फोटो काफी पसंद आई है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर उनके खुश होने का कारण क्या है। वहीं जाह्नवी बॉलीवुड के बाद अब साउथ सिनेमा में भी डेब्यू करने वाली हैं। वे साउथ से सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। पुरी जगन्नाथ की फिल्म में जाह्नवी कपूर और विजय देवरकोंडा रोमांस करते नजर आएंगे। फिल्म का नाम फाइटर रखा गया है।

About Author