बौखलाए पकिस्तान ने किया सीज़फायर का उल्लंघन, भारतीय सेना की जवाबी कार्यवाही में पाकिस्तान के 5 जवान ढेर

भारत द्वारा धरा 370 के हटाए जाने के बाद से पकिस्तान की बौखलाहट साफ़ दिखाई दे रही है| एक बार फिर से पकिस्तान ने सीज़फायर का उल्लंघन किया है|

शनिवार की सुबह पाकिस्तान की फौज ने जम्मू के राजोरी ज़िले में भारी गोलाबारी की है| इस गोलाबारी में नौसेरा सेक्टर में भारतीय सेना के एक लांस नायक शहीद हो गए| इसके बाद भारत ने भी जवाबी कार्यवाही की, और पकिस्तान सेना की 3 चौकियों को तबाह कर दिया|

इस जवाबी कार्यवाही मे पकिस्तान के 5 जवान ढेर हो गए और 2 अधिकारियों के भी मरने की खबर है| भारतीय सेना के शहीद लांस नायक की पहचान संदीप थापा के रूप में हुई है। जिनकी आयु 35 वर्ष थी| संदीप थापा गांव राजवाला, तहसील विकासनगर, जिला सहसपुर, देहरादून, उत्तराखंड के रहने वाले थे|

बौखलाए पकिस्तान ने किया सीज़फायर का उल्लंघन, भारतीय सेना की जवाबी कार्यवाही में पाकिस्तान के 5 जवान ढेर

पकिस्तान ने दागे रिहाइशी इलाको में मोर्टार

पकिस्तान ने शनिवार की सुबह लगभग 6:30 बजे सीज़फायर का उल्लंघन करते हुए एकाएक नौसेरा शहर में गोलाबारी शुरू कर दी| पकिस्तान ने सेना की चौकियों के साथ साथ रिहाइशी इलाको में भी मोर्टार दागा।  जिससे संदीप थापा गंभीर रूप से घायल हो गए| उन्हें पास के सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहा उपचार के दौरान वह शहीद हो गए|

पकिस्तान की इस हरकत के बाद भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्यवाही की और पकिस्तान की 3 चौकियों को ख़त्म कर दिया| पुंछ के मनकोट सेक्टर में भी पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी हो रही है, और भारतीय सेना इसका मुहतोड़ जवाब दे रही है|

About Author