वास्तव में नोबेल पुरस्कार विजेताओं को क्या मिलता है ?

image source-google

भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी और दो अन्य लोगों जिनमे उनकी धर्म पत्नी इश्तर डूफलो और माइकल क्रेमर शामिल है के साथ संयुक्त रूप से अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। क्रेमर अमेरिका के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री हैं हार्वर्ड विश्वविद्यालय से इन्होंने डाक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। इन तीनो को वैश्विक गरीबी को कम करने के लिए उनके प्रयोगात्मक कार्य के लिए साल 2019 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया ।

क्यों दिया जाता है नोबेल पुरस्कार

क्या आप जानते हैं नोबेल पुरस्कार क्यों दिया जाता है, अगर नहीं तो आप की जानकारी के लिए बता दें यह पुरस्कार शांति, साहित्य, भौतिकी, केमिस्ट्री, मेडिसिन और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य करने वाले लोगों और संस्थाओं को दिया जाता है।

Abhijit Banarjee: कौन हैं अभिजीत बनर्जी, जिन्हे मिला 2019 का Nobel Prize

नोबेल पुरस्कार की स्थापना स्वीडिश रसायनशात्री अल्फ्रेड नोबेल के वसीयतनामे के अनुसार 1895 में हुई। अब आप के मन में एक सवाल उठ रहा होगा की ये अल्फ्रेड नोबेल थे कौन और उनके वसीयतनामे में ऐसा क्या था, तो चलिए हम आप को बताते हैं- अल्फ्रेड नोबेल का जन्म स्वीडन में 21 अक्टूबर 1833 को हुआ था अपनी पूरी जिंदगी में अल्फ्रेड नोबेल ने कुल 355 आविष्कार किए थे। उनकी सबसे क्रांतिकारी खोज 1867 में डायनामाइट के रूप में थी। सन 1888 में एक अखबार ने गलती से उनकी मृत्यु की झूठी खबर छाप दिया। अखबार ने लिखा “मौत के सौदागर की मृत्यु” अर्थात अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु हो गयी है। अख़बार ने अल्फ्रेड को डाइनामाइट का आविष्कार करने के कारण हजारों लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

अखबार में छपे “मौत के सौदागर” वाक्य ने अल्फ्रेड नोबेल को बुरी तरह से झकझोर दिया था। अपने आविष्कार को लेकर अल्फ्रेड नोबेल को भारी पश्चाताप था तभी उन्होंने निश्चय किया कि वह अपने व्यक्तित्व पर लगने वाले इस दाग को मिटा देंगे। 27 नवंबर 1895 को उन्होंने अपनी वसीयत लिखी और अपनी कुल संपत्ति का 94% हिस्सा अर्थात 3,12,25,000 स्वीडिश क्रोनोर को नोबेल पुरस्कार की स्थापना के लिए दान कर दिया।

अब सवाल ये उठता है की क्या नोबेल विजेता को सिर्फ पैसे ही दिए जाते हैं ? तो आप की जानकारी के लिए बता दें की ऐसा सोचना बिलकुल गलत है नोबेल पुरस्कार विजेता के सम्मान में एक शानदार समारोह का आयोजन किया जाता है, जिसमें विश्व के विद्वानों द्वारा व्याख्यान होता है। स्टॉकहोम में स्वीडिश राजा द्वारा पुरस्कारों का वितरण किया जाता है। एक नोबेल पुरस्कार विजेता को 9 मिलियन स्वीडिश क्रोनोर दिए जाते हैं। पैसे के साथ एक डिप्लोमा और जीवन भर के लिए नयी पहचान के साथ उन्हें एक पदक भी दिया जाता ।

About Author