नेपाल:10 लाख ग्रामीण परिवारों की मदत के लिए 3 करोड़ डॉलर की मंजूरी मिली

nepal
image source - google

नेपाल में लगभग 10 लाख ग्रामीण परिवार जलवायु परिवर्तन से बुरी तरह प्रभावित है। इन लाखो परिवारों की मदद के लिए Green Climate Fund ने 3 करोड़ 90 लाख डॉलर की राशि को मंजूरी देदी है। (GCF) Green Climate Fund दुनिया का सबसे बड़ा जलवायु कोष है। जो विकासशील देशों को जलवायु कार्रवाई करने में मदद करने के लिए समर्पित है। इसके द्वारा 7 वर्षीय परियोजना के लिए 3 करोड़ 90 लाख डॉलर को मंजूरी दी गयी है। इस समय नेपाल में 10 लाख परिवार जलवायु परिवर्तन से प्रभावित है इस प्रभाव को कम करने और लोगों की मदद करने के लिये ये कदम उठाया गया है।

जलवायु में हर साल लगातार परिवर्तन हो रहा है। जिसके कारण कही पर अधिक वर्षा हो जाती है या अधिक गर्मी। वातावरण में कार्बन डाई ऑक्साइड और मेथेन आदि गैसों के छोड़े जाने से पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसकी वजह से ग्लेशियर पिघल रहे है और समुद्र का जल स्तर बढ़ रहा है। ये अगर इसी तरह होता रहा तो बाढ़ और चक्रवात आदि कई प्राकृतिक घटनाये होंगी, जिनकी वजह से मानव जीवन भी बुरी तरह प्रभावित होगा।

About Author