नेपाल ने अपनी संसद में पेश किया बिल,भारत के 3 हिस्सों को बताया अपना

India Nepal border dispute
image source - google

भारत नेपाल के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। कुछ दिनों पहले नेपाल ने एक राजनितिक नक्शा पेश किया था। जिसमे भारत के 3 हिस्सों को अपना बताया गया था। इस पर भारत ने सख्त विरोध किया था। इसके बाद नेपाल ने अपनी संसद में नक़्शे को पेश नहीं किया था। लेकिन आज फिर नेपाल ने अपनी संसद में संसोधन बिल पेश किया है।

इस राजनितिक नक़्शे में भारत के लिपुलेख ,कालापानी ,लिम्पियाधुरा को नेपाल ने अपना बताया है और संसद में संसोधन बिल पेश करके अपने देश के नक़्शे को बदलना चाहता है। नेपाल की कांग्रेस इस इसे पास करने का समर्थन कर रही है। यदि ऐसा होता है तो भारत नेपाल के बीच और तनाव बढ़ जायेगा।

भारत का चीन के साथ भी सीमा विवाद

इस समय भारत का चीन के साथ भी सीमा को लेकर विवाद चल रहा है। कुछ दिनों पहले भारत की सीमा के पास चीनी हैलीकॉप्टर उड़ता दिखा था फिर भारत ने अपने लड़ाकू विमानों को भेजा और मई में ही चीन के सैनिक सीमा पर पत्थर और ईंट लेके खड़े हुए थे। जिसके बाद दोनों देशों में काफी तनाव बढ़ गया था। इसको लेकर सेना अध्यक्ष ने बैठक भी की थी और सीमा पर चीन के बराबर सैनिक तैनात कर दिया था।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

3 + sixteen =