इस देश में ताजे फल और सब्जियों व मांस,मछली,अनाज पर है पाबंदी,लगता है जुर्माना

newzealand country
Google

यूँ तो दुनिया में बहुत से देश हैं और सभी देशों के अपने-अपने नियम और क़ानून हैं जिसका पालन वहां की जनता को करना पड़ता है। लेकिन आपको हम एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहें हैं जिसका एक नियम दुनिया के सभी देशों के नियमों से सबसे अलग है और जिसे जानकार आपको भी बहुत ही हैरानी होगी,तो चलिए हम आपको बताते हैं।

एक ऐसी रहस्य्मयी सुरंग का खुला रहस्य ‘जहाँ इंसान बन जाता है ईश्वर !

आपको बता दें ये ऐसा नियम है अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी प्रसिद्ध प्राकृतिक वातावरण वाले न्यूज़ीलैंड देश का,जहाँ पर आप कुछ चीजों व वस्तुओं को निश्चित रूप से नहीं ला सकते हैं व उनकी पैकेजिंग प्रतिबंधित है और तो और आपको इस कानून का पालन करना होगा, अन्यथा आपको कम से कम $400 NZD (न्यूज़ीलैंड डॉलर) का जुर्माना देना पड़ सकता है।

ये वस्तुएं प्रतिबंधित हैं 

  • ताजे फल और सब्जियां
  • फूल और बीज (प्रसाद वाली चीज़ें शामिल)
  • ताजा मांस या मछली
  • अनाज और दालें
  • शहद और मधुमक्खी उत्पाद
  • टॉनिक (च्यवनप्राश सहित)

किसलिए है ये नियम

न्यूज़ीलैंड देश विजिटरों के लिए काफी आकर्षक देश माना जाता है क्यूंकि न्यूज़ीलैंड का जो प्राकृतिक वातावरण है वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी प्रसिद्ध है, और यहां बागवानी और कृषि उद्योग हैं , जिनसे पूरी दुनिया आयात करतीं हैं। यह देश विजिटर के रूप में, कीटों और रोगों से बचाए रखने में लोगों कोअपनी भूमिका निभाने का सबसे आग्रह करती हैं,जिसके कारण ऐसे नियम बनाये गए हैं।

यदि आप ये चीज़ें लाने की योजना बना रहे हैं, तो कृपया इन्हें घर पर ही छोड़ दें। आप द्वारा लाई जाने वाली ये चीजें  बायो-सेक्यूरिटी (जैवसुरक्षा) कर्मचारियों के सामने घोषित करनी होंगी या आपके आने पर, एयरपोर्ट पर निर्धारित निशानों वाले कूड़ेदानों में इन्हें फेंकना होगा। यदि आप अपने साथ लाई जाने वाली ऐसी सारी चीज़ें घोषित नहीं करते , तो आप पर जुर्माना लगाया जाएगा और चीज़ें जब्त कर ली जाएंगी।

 

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

20 − 19 =