मोटेरा में ट्रम्प ने पाक को लेकर क्या कहा जो तालियों से गूंज उठा स्टेडियम

trump said pakistan
image source - google

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आज अहमदाबाद में मोटेरा स्टेडियम में 1 लाख 10 हजार लोगों को सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में ट्रम्प ने भारत और पीएम मोदी की जम कर तारीफ की। वहीँ पाकिस्तान को लेकर ट्रम्प ने जो कहा उसे सुन स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। ट्रम्प ने कहा की हर देश को अधिकार ही की वो अपने देश की रक्षा करे। अमेरिका और भारत ने तय किया है की वे साथ मिलकर इस्लामिक आतंकवाद से लड़ेंगे। मेरा शाशन प्रबंध सकारात्मक तरीके से पाक के साथ काम कर रहा है जिससे पाक सीमाओं पर सक्रीय आतंकियोंको मारा जा सके।

इसके बाद ट्रम्प ने कहा पाकिस्तान से हमारे सम्बन्ध बहुत अच्छे है। इससे दक्षिण एशिया में तनाव काम होगा और शांति स्थापित होगी। भारत एक महत्वपूर्ण व नेतृत्व की भूमिका में है और एक सुन्दर भविष्य बनाने की ओर बढ़ रहा है। भारत की भागीदारी अहम् है तनाव काम करने व शांति लाने के लिए। इसके बाद ट्रम्प ने बताया की अमेरिका भी इस्लामिक आतंकवाद का शिकार हो चूका है। हमने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी और ISIS को ख़त्म किया। हमने पाक पर भी दबाव बनाया है जिससे वो आतंकवाद पर एक्शन ले।

OMG! सड़कों पर बात करते-करते सो जाते हैं इस गांव के लोग, नहीं जागते महीनों तक..

पीएम मोदी के पिता का जिक्र

डोनाल्ड ट्रम्प ने मोटेरा स्टेडियम में अपने भाषण की शुरुआत नमस्ते कह कर की और कहा की ‘अमेरिका भारत का सम्मान करता है। पीएम की तारीफ करते हुए ट्रम्प बोले की पीएम ने एक चाय वाले से शुरुआत की और अपने पिता की दुकान पर काम किया। वो काफी मेहनती है और सभी उनको प्यार करते है। आज वो भारत के सबसे प्रमुख नेता है।’ बता दें स्टेडियम में लोगों को सम्बोधित करने के बाद वो आगरा के लिए रवाना हो गए।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

twenty + 7 =