दुनियाभर में कोरोना के हुए 60 लाख मरीज, साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोगों की मृत्यु

corona upate
image source - google

पूरी दुनिया में कोरोना का कहर जारी है। प्रतिदिन तेजी से कोरोनावायरस के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। 6 महीनों में कोरोना के 60 लाख 35 हजार 97 मरीज हो गए हैं और अब तक 366920 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं 2661776 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

पूरी दुनिया में 3006401 कोरोना के सक्रिय मामले हैं। इनमें से 2952662 लोगों की हालत सामान्य है। लेकिन 53739 लोगोंं की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है। अब तक 30 लाख 28 हजार 696 मामले बंद हो चुके हैं। इनमेंं से 26 लाख 61 हजार 776 लोग स्वस्थ हुए हैं और 366920 लोगों की मृत्यु हुई है।

प्रतिदिन नए मामले और मृत्यु

जनवरी 24 तक दुनिया भर में प्रतिदिन कोरोनावायरस 400 से 500 नए मरीज मिल रहे थे। लेकिन प्रतिदिन यह आंकड़ा बढ़ता गया और 24 फरवरी तक प्रतिदिन 800 से 900 व 24 मार्च तक 40,000 से 45000 तक नए मामले मिलने लगे। अब प्रतिदिन दुनिया भर में एक लाख से 125000 तक नए मामले सामने आ रहे हैं।

यदि प्रतिदिन हो रही मौतों की बात करें तो जनवरी तक प्रतिदिन 15 से 20 लोगों की मृत्यु हो रही थी और फरवरी आते-आते यह आंकड़ा बढ़कर 50 हो गया और 30 मार्च तक दुनिया भर में प्रतिदिन 3000 से 3500 हजार तक हो गए। अब प्रतिदिन कोरोनावायरस की वजह से 4000 से 4600 लोगों की मृत्यु हो रही है।

सबसे ज्यादा प्रभावित देश

कोरोनावायरस की चपेट में सबसे ज्यादा अमेरिका, फ्रांस, ब्राजील, स्पेन, ब्रिटेन, इटली, फ्रांस, जर्मनी, इंडिया, तुर्की, पेरू, इरान, कैले, कनाडा, मेक्सिको, चीन, सऊदी अरब जैसे बड़े-बड़े देश हैं। मैं तो मैं तो बोर होने से 17 लाख से ज्यादा मामले हो गए हैं। जबकि कोरोना के लिए जिम्मेदार चाइना में प्रतिदिन मामले घटते जा रहे हैं। चाइना में अब 82999 मरीज है और 4634 लोगों की मृत्यु हुई है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

2 + thirteen =