coronavirus: चीन ने अब लगाया वन्य जीवों को खाने पर प्रतिबन्ध,सरकार ने शुरू किया प्री-कॉल जागरूकता…

covid -19
image source - google

चीन के वुहान शहर के वुहान शहर से निकला coronavirus दुनिया के लिए भी संकट बन गया है। ये वायरस जानवरों से इंसान में आया है। वैज्ञानिकों के अनुसार सांप और चमगादड़ से coronavirus उत्पन्न हुआ है। इस लिए अब चीन ने वन्य जिव जंतुओं को खाने पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। ये काम चीन ने पहली बार नहीं किया,इससे पहले 2003 में जब सार्स वायरस जानवरों से इंसान में आने की पुष्टि हुई थी तब भी चीन ने जिव-जंतुओं को खाने पर प्रतिबन्ध लगा दिया था।

बता दें चीन में सांप,बिच्छू,चमगादड़,कछुआ,केकड़ा,ऑक्टोपस,स्टार फिश आदि कई जिव,जंतुओं को खाया जाता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा की इन सभी को चीन के लोग पकाने से ज्यादा कच्चा यानि जिन्दा खाना पसंद करते है। चीन के वुहान शहर में मीट मार्केट जहाँ पर सांप,चमगादड़ बहुत ज्यादा बिकते है। यहीं से coronavirus चीन में और दुनियाभर में फैला है। अभी तक 71 से ज्यादा देशों में कोरोना वायरस पहुँच चूका है। भारत में भी 30 लोग इस वायरस से संक्रमी पाए गए है। लोगों को जागरूक करने के लिए केंद्र सरकार ने BSNL व JIO पर प्री-कॉल जागरूकता संदेश डाला है।

Women’s T20 World Cup : फाइनल मैच में टीम इण्डिया की जीत लगभग तय,जाने कैसे?

चीन में coronavirus से संक्रमत लोगों की संख्या 90 हजार के ऊपर पहुंच गयी है और मरने वालों की संख्या 31 सौ पहुंचने वाली है। इस वायरस की वजह से चीन एक जेल की तरह बन गया है। जहाँ न कोई जा सकता है और न ही आ सकता है। coronavirus की वजह से कई बड़ी कंपनियों ने चीन में अपना काम-काज बंद कर दिया है। TATA मोटर्स,Apple आदि जैसी बड़ी कंपनियों ने अपने वर्कर्स को घर से काम करने के लिए कहा है और आयात-निर्यात को भी चीन से कम कर दिया गया है। जिसकी वजह से हजारों करोड़ का नुकसान हो चूका है और अभी भी covid – 19 के इलाज के लिए कोई दवा नहीं बन पायी है। इस लिए सभी को सावधानियां बरतने के लिए कहा जा रहा है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

five × 4 =