Coronavirus: दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश में कोरोना का सबसे ज्यादा कहर

corona in america
google

दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका इस समय कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित है। अमेरिका में इस समय 188881 लोग संक्रमित हैं वहीं 4066 लोग इस महामारी की वजह से अपनी जान गवा चुके हैं। अमेरिका के 2 बड़े शहर न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। युद्ध स्तर पर अमेरिका में कोरोनावायरस से लड़ाई लड़ी जा रही है पर दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश भी coronavirus को हरा नहीं पा रहा।

Coronavirus: पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी मुख्यमंत्री से करेंगे बात

जो हाल कुछ समय पहले चीन का था वही हाल अब अमेरिका का हो गया है। अमेरिका की सड़कों पर इस समय सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग अपने घरों में कैद हैं। लोगों में डर का माहौल है और हो भी क्यों ना। जिस तरह से संक्रमित और मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। उससे लगता है कि इतनी जल्द हालात काबू में आने वाले नहीं है। अमेरिका में 188881 लोग संक्रमित हैं। जिस तरह से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ी है। उससे लग रहा है कि कल तक यह संख्या दो लाख पहुंच जाएगी। इतने लोग तो चीन में भी संक्रमित नहीं हुए थे, जितने इस समय अमेरिका में है।

इटली, स्पेन का भी बुरा हाल

जिस देश से कोरोनावायरस निकला, उस देश ने इस पर काबू पा लिया है। चीन में पिछले कई दिनों में नए मरीज आना बहुत कम हो गए हैं। जिसकी वजह से अब चीन चौथे नंबर पर पहुंच गया है। अमेरिका के बाद सबसे बुरा हाल इटली, स्पेन का है। इन देशों में भी संक्रमित लोगों की संख्या 1 लाख से ज्यादा है। स्पेन में तो पिछले 24 घंटों में 6213 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। जोकि बहुत डर आने वाला आंकड़ा है। स्पेन और इटली में coronavirus की वजह से अभी तक सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

four × 4 =