बांग्लादेशी जा रहे वापस,सेना ने सीमा पर 349 को किया…

indo-bangladesh border
image source - google

घुसपैठ करने वालों को नागरिकता कानून से डर लगने लगा है। जिसकी वजह से वो चोरी छुपे अपने देश वापस जाने की कोशिश कर रहे है। दरअसल खबर सामने आयी है की भारत और बांग्लादेश की सीमा के समीप स्थित गांव महेशपुर से लोग भारत की सीमा पार करके बांग्लादेश जाने की कोशिश कर रहे है। जिसमे महिलाये,बच्चे व पुरुष शामिल है।

BGB (बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश) ने अवैध रूप से सीमा पार करने वाले 349 लोगों को हिरासत में ले लिया है। BGB ने बताया की कई लोग तो सीमा निगरानी को प्रतिबंधित कर बांग्लादेश में प्रवेश करने में कामयाब रहे है। बता दें जब से CAB दोनों सदनों से पास होने के बाद CAA यानि कानून बना है तब से भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी अपने देश वापस जाने का प्रयास कर रहे है।

CAA Protest: प्रयागराज में 100 लोगों पर दर्ज हुई FIR

बांग्लादेशियों ने वापस जाने का बताया कारण

हिरासत में लिए गए 349 लोगों में से ज्यादातर ने कहा है की हम भारत आजीवका के लिए आये थे पर उनके पास कोई दस्तावेज नहीं है। इसलिए वो बांग्लादेश वापस जा रहे है। BGB मेजर ने बताया की सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। किसी को भी भारत-बांग्लादेश सीमा को अवैध रूप से पार करके आने जाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने ये भी बताया की दोनों देशों की सीमाएं कहीं-कहीं खुली है जिसकी वजह से लोग सीमा पार करने की कोशिश कर रहे है।

About Author