कार्तिक पूर्णिमा पर प्रयागराज में उमड़ा आस्था का सैलाब

google

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा यमुना का संगम है और यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है। आज 12 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा का पावन पर्व है और ऐसे में प्रयागराज के गंगा यमुना पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे हुए हैं। माना जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान करने का अपना एक विशेष महत्व है। श्रद्धालु गंगा यमुना के संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या शाम को प्रयागराज के संगम में श्रद्धालुओं के साथ शामिल होंगे। शाम के समय देव दीपावली मनाई जाएगी और संगम में दीपों का महादान किया जाएगा।

शरद पूर्णिमा क्या है, क्यों मनातें है, जाने चमत्कारी वरदान

हिन्दू धर्म की मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है और इस बार मंगलवार 12 नवंबर के दिन भरणी नक्षत्र तथा सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ ग्रह गोचरों के शुभ संयोग बन रहे हैं जिसमे कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार मनाया जा रहा है।

About Author