आगरा की महिलाओं ने पीएम को खून से लिखा खत

google

हमारे देश में हैदराबाद उन्नाव जैसे दुष्कर्म और उनको जलाकर मार डालने की वारदात के बाद देश भर में एक बार फिर जनता दुष्कर्मियाें की फांसी की सजा की मांग कर रही है। ऐसे ही अब निर्भया के हत्यारो की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अटकले तेज हो गए है की निर्भया के आरोपियों को कभी भी फाँसी पर लटकाया जा सकता है। इतना ही नहीं बिहार के बक्सर में तो 10 फांसी के फंदे बनाने के लिए भी कह दिया गया है। क्योकि फाँसी के फंदे की जरुरत कभी लग सकती है।

हैदराबाद केस: सीजेआई एसए बोबडे बोले मुठभेड़ की एक…

लेकिन अभी दोषियों की फाँसी तारीख तय नहीं हुई है। इसी मामले को लेकर आज आगरा की कुछ महलाओं ने ख़ून से पीएम को ख़त लिखा है। खत लिखकर उन्होंने कहा है की अगर सरकार निर्भया के दरिंदो को फांसी नहीं दे रही है। तो हम खुद जल्लाद बन निर्भया केस के दरिंदों को फाँसी देंगे। जनकारी के मुताबिक निर्भया से दरिंदगी करने वाले गुनहगारों को कभी भी फाँसी पर लटकाया जा सकता है। किसी भी सुबह आपको यह फ़ेग़म मिल सकता है की निर्भया को न्याय मिल गया।

इस मामले में निर्भया की माँ तो बार बार यही अपील कर रही है की सभी गुनहगारों को जल्दसे जल्द फाँसी मिले। गौरतलब है की 16 दिसम्बर 2012 में निर्भया के साथ इन्ही चार दरिंदो ने उसका रेप करके उसकी हत्या कर दी थी। माना यह जा रहा है की 16 दिसम्बर से पहले निर्भया को न्याय दिलाने के लिए इन दोषियों को फाँसी दी जाएगी।

About Author