जनता ने लगाई गुहार आरक्षण हटाओ,देश बचाओ

google

सरकार द्वारा हमारे देश से धारा 370 हटाने तथा तीन तलाक ख़त्म करने के बाद अब देश की जनता देश से आरक्षण हटाने की मांग कर रही है। सोशल मिडिया पर लोग आज कल मिशन 2020 आरक्षण हटाओ पर जोर देते हुए नजर आ रहे है।आजकल जब भी आप आपना सोशल मीडिया पेज खोलोगे तो आपको एक न एक पेज आरक्षण पर अवश्य मिलेगा। कुछ लोग उस पोस्ट में बता रहे होते हैं कि आरक्षण गलत होता है। तो कुछ कहेंगे की यह सही है।लेकिन भारत के किस सविधान में यह लिखा हुआ है कि आरक्षण जाति के आधार पर बटा है।

जानिए आरक्षण क्या है

वैसे आपको आरक्षण को समझने के लिए पहले इसकी मूल धारणा को समझना होगा। जब हम अलग अलग लोगों से इसकी राय के बारे में पता करेंगे तो हमें इसका मतलब भी अलग अलग ही प्राप्त होगा। आरक्षण क्या है? पहले इसके बारे में जानना अति-आवश्यक है। तभी हम इसकी मूल धारणा को जान पाएंगे। अलग अलग लोगो में अलग अलग मत है कोई कहता है होना चाहिए कोई कहता नहीं होना चाहिए। कोई कहता है यह संविधान की मूल अवधारणा के खिलाफ है। कोई कहता है जो बाबा साहेब लिख कर गए आरक्षण के बारे में उसके खिलाफ है।

पत्रकारों ने की मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात

आरक्षण आज एक बहस का मुद्दा बना हुआ है

सबसे बड़ी बात ये है की आरक्षण उसके बारे में लोग बात तो करना चाहते है। लेकिन क्या वे इसके व्यापक स्तर को बहस का मुद्दा बनाना चाहते है। शायद नहीं, क्योंकि किसी से भी बहस कर ले उनके आरक्षण का मुख्य मुद्दा हमेशा जातिगत आरक्षण के साथ चिपकी हुई नज़र आती है। ऐसा इसीलिए है क्योंकि वे आरक्षण की मूल अवधारणा जो बाबा साहेब ने संविधान में रखी थी। उससे भली भाँति अवगत ही नहीं है और जब उसी का पालन आज तक नहीं हो पाया।
जिसकी वजह से आप और हम इस बहस को एक मुद्दे के तौर पर अपने मन मुताबिक उछालते रहते है।

About Author