तो ये वजह रही सुशांत सिंह को सावधान इण्डिया से बाहर निकालने की

google

आज देश भर में आप जहाँ देखेंगे वही पर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन जारी है। जहां एक तरफ कई विश्वविद्यालयों के छात्र कानून के विरोध में सड़काें पर उतर आएं हैं तों वहीं दूसरी तरफ फिल्म और टीवी के मशहूर चेहरे भी इस कानून को लेकर हो रही हिंसा की आलोचना करने लगे हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक छोटे पर्दे के अभिनेता के बारे में बतायेगे।

ऐसा क्या किया सुशांत ने जो उनको निकाला गया शो से बाहर

जैसा की आप सभी को पता होगा की टीवी कार्यक्रम सावधान इंडिया जिसको लोग ज्यादातर पसंद करते है। कुछ लोग तो इसका एक भी एपिसोड नहीं मिस करते है। आपको बता दे की साल 2011 से इस शो को होस्ट कर रहे सुशांत सिंह को इस शो से बाहर निकल दिया गया है। दरअसल सुशांत सिंह ने हाल ही में नागरिकता‌ संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बने थे। इस मामले पर अपना पक्ष रखते हुए उन्होंने कहा कि-मैं इसका विरोध करने में अपनी प्रतिभा भी बेचता हूं।

जानिए नए साल में रिलीज होने वाली फिल्मो के बारे में

इसकी जानकारी खुद दी सुशांत ने

इसके चलते अभिनेता सुशांत सिंह को ‘सावधान इंडिया’ शो से बाहर कर दिया गया है। एक तरह से देखा जाये तो उन्हें नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने की सज़ा मिली है। बता दें कि सावधान इंडिया शो वे लंबे समय से होस्ट कर रहे थे। इस दौरान नागरिकता कानून के खिलाफ मुंबई विश्वविद्यालय में हो रहे प्रदर्शन में छात्रों के साथ उन्होंने हिस्सा लिया था। उनको इस शो से बाहर निकाले जाने कि खबर उन्होंने खुद ही ट्वीट कर दी है‘और मेरा सावधान इंडिया से कार्यकाल अब खत्म होता है।

अब सुशांत के बाद कौन होगा अगला होस्ट सावधान इण्डिया का ?

सावधान इण्डिया धारावाहिक से सुशांत सिंह को बाहर निकाले जाने की खबर उनके फैंस के लिए काफी शॉकिंग थी। पर अब इस पर सुशांत सिंह ने अपना रिएक्शन दे दिया है। लेकिन सवाल यह आ रहा है की अब सावधान इण्डिया धारावाहिक को सुशांत सिंह के बाद कौन होस्ट करेगा ? अब शो का अगला कदम क्या होगा? सूत्रों के मुताबिक टीवी के दो जानेमाने अभिनेता के नाम सामने आए हैं।

जानकारी के मुताबिक धारावाहिक सावधान इण्डिया अब एक बार फिर से नए तरीके से रीवैंप किया जायेगा। इसके लिए नए चेहरों को लिया जाएगा। बता दे की सुशांत का कॉन्ट्रैक्ट 15 जनवरी को खत्म हो जायेगा। वहीं उनके साथ पहले ही एपिसोड को शूट किया जा चुका था। अब देखना यह है की आखिर कौन से वो दो नए चेहरे होगे जो सवधान इण्डिया धारावाहिक को होस्ट करते हुए नजर आएंगे।

यह बहुत छोटी सी कीमत थी- सुशांत सिंह

सुशांत ने अपने ट्वीट कर बताया की ”और मेरा और सावधान इंडिया का साथ यही खत्म होता है” उनके इस ट्वीट को देख कर एक फैन ने लिखा- आपने सच बोलने की कीमत चुकाई है। ऐसे में सुशांत ने भी यूजर को जवाब देते हुए कहा -“यह तो बहुत छोटी कीमत है मेरे दोस्त भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को जवाब कैसे देंगे? सुशांत के इस जवाब की उनके सभी फैन्स ने काफी तारीफ की और उनका साथ भी दिया। उनके इस जवाब से सभी लोग सहमत भी नजर आए।

About Author