नौसेना दिवस आज, जानिये क्या है इस दिन की अहमियत

google

आज 4 दिसंबर को नौसेना दिवस होता है और इस दिन ऑपरेशन त्रिशूल किया गया था। भारतीय नौसेना ने 4 और 5 दिसंबर की रात को 1971 में पाकिस्तान के कराची बंदरगाह पर हमला किया था। इस युद्ध में नौसेना ने पहली बार एंटी-शिप मिसाइल का इस्तेमाल किया था। युद्ध में भारतीय नौसेना ने पाकिस्तानी जहाजों को बहुत नुक्सान पहुँचाया था और भारत को कोई भी नुक्सान नहीं हुआ था।

पाकिस्तान से हुए युद्ध में ऑपरेशन त्रिशूल के दौरान भारतीय नौसेना ने पकिस्तान के 4 जहाजों को बहा दिया था तथा कराची बंदरगाह के ईंधन क्षेत्रों को भी तबाह कर दिया था। युद्ध में भारतीय नौसेना के तीन युद्धपोतों ने बहुत अहम भूमिका निभाई थी। यह तीनों युद्धपोत आईएनएस निपात, आईएनएस निर्घट और आईएनएस वीर थे। भारतीय नौसेना पकिस्तान के कराची बंदरगाह पर हमला करने के लिए गुजरात के ओखा पोर्ट से रवाना हुई थी।

Indian navy में निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

भारतीय नौसेना का बेड़ा कराची के 70 मील दक्षिण में पहुंचकर हमला किया जिसमे पाकिस्तानी पोत पीएनएस खैबर तबाह हो कर डूब गया। इस युद्ध में कई भारतीय नौसेना के जवानों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया में नौसेना दिवस की पूर्व संध्या पर बीटिंग रिट्रीट समारोह का आयोजन किया जाता है।

About Author