मौसम विभाग ने दिल्ली-उत्तर प्रदेश सहित कई राज्य के लिए किया अलर्ट जारी

meteorological department alerts
image source - google

देश में मानसून दस्तक दे चुका है। पिछले कई दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश और आंधी-तूफान आ चुके हैं। अब एक बार फिर मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 3 दिनों में भारी बारिश हो सकती है।

इसके साथ ही गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, कर्नाटक, गोवा, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड में भी बारिश होने की संभावना है। देश के कई हिस्सों में अभी से मौसम में परिवर्तन देखा जा सकता है और अधिकांश इलाकों में तो हल्की-फुल्की बारिश भी देखी गई।

इससे पहले बिहार में भारी बारिश और आंधी-तूफान आए थे और कई जगह पर बिजली गिरने की भी घटनाएं हुई। जिसमें 90 से ज्यादा लोग मारे गए थे। बिहार के बाद उत्तर प्रदेश में भी कई जगहों पर बिजली गिरी जिसमें 11 लोग मरे थे। अब एक बार फिर मौसम विभाग ने मौसम को लेकर लगभग 12 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

4 × 5 =