मन की बात पीएम मोदी ने ISRO, सूर्य ग्रहण सहित इन मुद्दों पर की बात

mann ki baat
image source - google

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात करते हुए कहा की आने वाले दशक में भारत के युवा अहम् भूमिका निभाएंगे। मेरा मानना ​​है कि, भारत के लिए आने वाला दशक न केवल युवाओं के विकास के लिए होगा, बल्कि युवाओं की क्षमताओं से प्रेरित राष्ट्र का विकास भी होगा। मैं इसे एक महान चीज मानता हूं’। पीएम ने कहा की 2019 की विदाई होने वाली है। अब हम नए साल के साथ-साथ नए दशक में भी प्रवेश करेंगे। 21 सदी में जन्म लेने वाले लोग इस दशक में देश के विकास में अहम् भूमिका निभाएंगे।

सूर्य ग्रहण पर बात

पीएम मोदी ने कहा की हाल ही में जो सूर्य ग्रहण पड़ा है, उसे देखने के लिए युवाओं के साथ-साथ मै भी उत्सुक था। लेकिन अफ़सोस दिल्ली में बादल छाए हुए थे, जिसकी वजह से मै सूर्य ग्रहण नहीं देख पाया। लेकिन TV पर सूर्य ग्रहण की सुन्दर तस्वीर देखने को मिली। एक्सपर्ट ने मुझे बताया की एक अंगूठी की आकृति की तरह का दृश्य क्यों दिखाई दिया।

ISRO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा की 2015 में बेल्जियम के पीएम और मैंने एक टेलिस्कोप का उद्घाटन नैनीताल में किया था। जोकि एशिया का सबसे बड़ा टेलिस्कोप है। जल्द ISRO आदित्य नाम का सैटेलाइट भी लांच करने वाला है। पीएम ने आर्यभट के बारे में भी बात की और कहा की भारत में खगोल विज्ञान का शानदार इतिहास रहा है। भारत में अलग अलग स्थानों पर उपस्थित जंतर-मंतर का खगोल विज्ञान से गहरा सम्बन्ध है।

SBI ग्राहकों के लिए आवश्यक सूचना,जान लें नहीं तो ATM से नहीं निकाल पाएंगे पैसे

पीएम का आग्रह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्थानीय सामान खरीदने का आग्रह किया और कहा की मैंने लाल किले से 15 अगस्त को भी देशवासियों से आग्रह किया था की स्थानीय सामान खरीदें। आज फिर मै सभी देशवासियों से आग्रह करता हूँ की क्या हम स्थानीय स्तर पर बने उत्पादों को खरीद कर उसे प्रोत्साहन दे सकते हैं? 100 साल पहले राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने भी एक आंदोलन किया था, जिसका लक्ष्य भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देना था। 2022 में जब आजादी के 75 वर्ष पूरे होंगे। इन दो तीन सालों में हम स्थानीय सामान खरीदें और उसे प्रोत्साहन दें।

About Author