फिर बढे रसोई गैस के दाम, अब इतने में मिलेगा सिलेंडर

google

एक तरफ जहाँ प्याज की बढ़ी हुई कीमतों से सभी लोग परेशान हैं वहीँ अब रसोई गैस के दाम भी और बढ़ गए हैं जिससे आम आदमी को तगड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश में रसोई गैस के दाम में 13.20 की बढ़ोतरी हुई है और अब 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर का दाम 730 रुपए हो गया है।

कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भी 7.30 रूपए का इजाफा हुआ है और 19 किलोग्राम का सिलेंडर अब 1295.50 रुपए में मिलेगा। 5 किलोग्राम के छोटे सिलेंडर पर 5.41 रुपए बढ़ गए हैं और अब यह सिलेंडर 269 रूपए में मिलेगा। इन चार महीनों में लगातार रसोई गैस के दाम में इज़ाफ़ा हुआ है और रसोई गैस 118 रूपए तक मॅहगी हो गई है।

लखनऊ में हो रही गैस की कालाबाज़ारी, उपभोक्ता परेशान

देश की राजधानी दिल्ली में भी 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर पर 13.50 रुपये बढ़ गए हैं। अब यहाँ पर सिलेंडर 695 रूपए में मिलेगा। बढ़ी हुई कीमतें दिसंबर से लागू हो जाएंगी। गैस वितरण कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को कीमतों की समीक्षा करने के बाद इसके दामों में बदलाव करती हैं।

About Author