India Corona Update: पिछले 24 घंटे में 8 हजार से ज्यादा मरीज

coronavirus update
image source - google

लाख कोशिशों के बाद भी देश में कोरोना वायरस मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 8380 नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद अब संक्रमित लोगों की संख्या 182143 हो गई है। इनमें से 89995 सक्रिय मामले हैं और अब तक 86983 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस महामारी से 5164 लोगों की मृत्यु हुई है।

राज्य में सबसे ज्यादा मामले

महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के 65168 मरीज हैं। उसके बाद तमिलनाडु 21184, दिल्ली 18549, गुजरात 16343, राजस्थान 8617, मध्य प्रदेश 7891, उत्तर प्रदेश 7445, वेस्ट बंगाल 5130, बिहार 3636, आंध्र प्रदेश 3569, कर्नाटक 2922, तेलंगाना 2499, जम्मू कश्मीर 2341, पंजाब 2233, हरियाणा 1923 कोरोना मरीज है।

इन राज्य में कोरोना का सबसे कम प्रभाव

लद्दाख 74, गोवा 70, मणिपुर 62, पुडुचेरी 51, नागालैंड 36, अंडमान और निकोबार 33, मेघालय 27, अरुणाचल प्रदेश 4, दादरा और नगर हवेली 2, मिजोरम, सिक्किम 1-1 व दमन और दीव लक्षदीप में एक भी कोरोना मरीज नहीं है।

प्रतिदिन मामले में हुई वृद्धि

देश में पिछले 10 दिनों से कोरोनावायरस के मरीज आने में वृद्धि हुई है। इस समय देश में प्रतिदिन 6000 से 8000 तक मरीज मिल रहे हैं। इसकी वजह से देश में संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है। हालांकि रिकवरी रेट में भी बढ़ोतरी हुई है। प्रत्येक 100 में से 38 मरीज स्वस्थ हो रहे हैं।

CORONA UPDATE 1/06/2020

देश में कोरोना वायरस के अभी तक के सबसे ज्यादा मामले सामने आये है। पिछले 24 घंटे में देश में 8392 कोरोना मरीज मिले है और 230 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कुल मामलों में से 93322 मामले सक्रीय है। वहीँ अब तक 5394 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जबकि अभी तक 91818 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है।

महाराष्ट्र  64168, तमिलनाडु 21184, दिल्ली 18549, गुजरात 16345, राजस्थान 8617, मध्य प्रदेश 7891, उत्तर प्रदेश 7445, वेस्ट बंगाल 5130, बिहार 3636, आंध्र प्रदेश 3569, कर्नाटक 2922, तेलंगाना 2499, जम्मू और कश्मीर 2341, पंजाब 2223, हरियाणा 1930, उड़ीसा 1819, केरल 1208, असम 1185, उत्तराखंड 749, झारखंड 563, छत्तीसगढ़ 447, हिमाचल प्रदेश 313, चंडीगढ़ 289, लद्दाख 74,गोवा 70, मणिपुर 62, नागालैंड 36, मेघालय 27, अरुणाचल प्रदेश 4, दादर और नगर हवेली 2, मिजोरम,सिक्किम  1-1 कोरोना मरीज है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

2 × 1 =