CORONA: 24 घंटे में 5000 से ज्यादा नए मामले, 157 लोगों की मृत्यु

india corona active case

कोरोनावायरस थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 5242 नए मामले सामने आए हैं और 157 लोगों की मृत्यु हुई है। देश में कुल मामलों में से 56316 सक्रिय हैं। जबकि स्वस्थ होने के बाद 36830 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं अब तक इस महामारी से 3029 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

महाराष्ट्र 33056, मणिपुर 7, मेघालय 13, मिजोरम 1, उड़ीसा 828, पुडुचेरी 13, पंजाब 1964, राजस्थान 5202, तमिलनाडु 11224 तेलंगाना 1551 त्रिपुरा 167 उत्तर प्रदेश 4259, उत्तराखंड 92, वेस्ट बंगाल 2677, अंडमान निकोबार 33, आंध्र प्रदेश 2407, अरुणाचल प्रदेश 1,असम 101, बिहार 1262, चंडीगढ़ 191, छत्तीसगढ़ 86, दादरा और नगर हवेली 1, दिल्ली 10054, गोवा 29, गुजरात 11379,हरियाणा 910, हिमाचल प्रदेश 80, जम्मू-कश्मीर 1183 झारखंड 223 कर्नाटक 1147 केरल 601 लद्दाख 43 और मध्यप्रदेश में 4977 कोरोना के मरीज है।

इस बीच आज से लॉक डाउन 4.0 की भी शुरुआत हो रही हैं और यह 31 मई तक रहेगा। इस बार पहले से ज्यादा छूट दी गई है और राज्य सरकारें जोन और उनमें होने वाली आर्थिक गतिविधियों को देखेंगी। राज्य सरकारें चाहे तो किसी भी गतिविधि पर रोक लगा सकते हैं। लेकिन गृह मंत्रालय द्वारा लगाई गई पाबंदी को हटा नहीं सकते।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

one × 1 =