जानिए इस वर्ष लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च किया

google

हमारे देश में आज कल ज्यादातर लोग सोशल मिडिया से जुड़े हुए है। आजकल सोशल मिडिया लोगो की जिंदगी का एक हिस्सा बन गया है। जैसे कभी कभी हमारे जीवन में कुछ चीजे ऐसी होती है जिसके बिना लगता है की हमारी जिन्दगी अधूरी सी है। वैसे ही आजकल सोशल मिडिया भी लोगो की जिंदगी का वह हिस्सा बन चूका है। जिसके बिना उनको अपनी जिंदगी अधूरी लगती है।

जैसा की आप सबको पता है की इस साल को खत्म होने में अब कुछ दिन ही बाकि है। इससे पहले गूगल ने अपनी इयर एंड लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में गूगल ने बताया है कि इस साल भारतीयों ने गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च किया है। इस लिस्ट में इस साल के टॉप ट्रेंड्स के बारे में बताया गया है। अलग-अलग कैटिगरी में लोगों ने इस साल सबसे ज्यादा क्या सर्च किया है।आइये आपको बताते है।

जाने कैसे हुई नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत, पढ़े इससे जुड़ी पूरी जानकारी

● पहली सूची है कैसे करें (How to) के आधार पर। यानी वो सर्चेज, जिसमें भारत में लोगों ने ये ढूंढा कि कोई काम कैसे कर सकते हैं। इनमें कौन-कौन से काम शामिल थे।
● दूसरी सूची है क्या (What is) के आधार पर। यानी जब लोगों ने किसी विषय के बारे में ढूंढा कि ‘वह क्या है’। जैसे-क्या है नागरिकता संशोधन विधेयक।
● तीसरी सूची है 2019 में देश में ढूंढे जाने वाले विषयों की। यानी वो विषय (Keyword) जो देश में सबसे ज्यादा ढूंढे गए।
● मतदान कैसे करें (How to Vote)
● आधार और पैन को लिंक कैसे करें (how to link Aadhaar and PAN)
● मतदाता सूची में अपना नाम कैसे चेक करें (how to check name in voter’s list)
● नीट का परिणाम कैसे चेक करें (how to check NEET result)

साल 2019 में देश के जिस शख्स के बारे में भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा खोजा गया वह है – अभिनंदन वर्थमान। भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन जो एक हमले का जवाब देते समय मिग-21 उड़ाते हुए पाकिस्तान में जा गिरे थे।इसके साथ ही पिछली बार यहां प्रिया प्रकाश वरियर का नाम था। इस साल दूसरे नंबर पर लता मंगेशकर हैं। जबकि तीसरे और चौथे नंबर पर युवराज सिंह और आनंद कुमार हैं।

● क्रिकेट वर्ल्ड कप
● लोकसभा चुनाव
● चंद्रयान 2
● कबीर सिंह
● एवेंजर्स: एंडगेम
● अनुच्छेद 370
● नीट परिणाम
● जोकर
● कैप्टन मार्वल
● पीएम किसान योजना

तो आपको बता दे की इस बार 2019 ट्विटर गोल्डन ट्वीट इन इंडिया का ख़िताब हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला है। आपको बता दे की 2019 ट्विटर गोल्डन ट्वीट इन इंडिया का ख़िताब उसी व्यक्ति को मिलता है। जिसके सोशल मिडिया के ट्विटर पर सबसे ज्यादा ज्यादा लाइक, कॉमेंट, इंटरेक्शन और रीट्वीट होते है।

About Author