जानिए किस तारीख को मिलेगी निर्भया के हत्यारों को फांसी

google

निर्भया के हत्यारो की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अटकले तेज हो गए है की निर्भया के आरोपियों को कभी भी फाँसी पर लटकाया जा सकता है। इतना ही नहीं बिहार के बक्सर में तो 10 फांसी के फंदे बनाने के लिए भी कह दिया गया है। क्योकि फाँसी के फंदे की जरुरत कभी लग सकती है ।

दरअसल अभी चंद दिनों में ही पहले ही गृहमंत्रालय ने निर्भया से दरन्दिगी करने वाले विनय शर्मा की दया याचिका ख़ारिज की और उसे फाँसी दिलाने की सिफारिश राष्ट्रपति के पास भेज दी आपको बता दे की बाकि के आरोपियों की दया याचिका पहले ही ख़ारिज हो चुकी है।

कलानिधि नैथानी ने PRV में नियुक्त महिला आरक्षियों को किया ब्रीफ

जानकारी के मुताबिक अब माना यही जा रहा है की निर्भया से दरिंदगी करने वाले गुनहगारों को कभी भी फाँसी पर लटकाया जा सकता है। इस मामले में निर्भया की माँ तो बार बार यही अपील कर रही है की सभी गुनहगारों को जल्दसे जल्द फाँसी मिले। गौरतलब है की 16 दिसम्बर 2012 में निर्भया के साथ इन्ही चार दरिंदो ने उसका रेप करके उसकी हत्या कर दी थी। माना यह जा रहा है की 16 दिसम्बर से पहले निर्भया को न्याय दिलाने के लिए इन दोषियों को फाँसी दी जाएगी।

ऐसे इसलिए कहा जा रहा है क्योकि निर्भया का एक दोषी अभी तक मंडली जेल में था। लेकिन अब उसे भी तिहाड़ जेल सिफ्ट कर दिया गया है। आपको बता दे की बक्सर में ही आतंकी अफजल का फाँसी का फंदा तैयार किया गया था। अब कुल मिलकर यह साफ है की निर्भया के गुनाहगारो को जल्द ही फाँसी पर लटकाया जा सकता है। किसी भी सुबह आपको यह फ़ेग़म मिल सकता है की निर्भया को न्याय मिल गया।

About Author