जम्मू कश्मीर: भारी संख्या में बीएसएफ की भर्ती रैली में लड़कियों ने लिया भाग

bsf
image source - ANI

देश की रक्षा करने के लिए जम्मू कश्मीर की लड़कियों ने बीएसएफ की भर्ती रैली में भाग लिया। बॉर्डर सिक्योरिटी फाॅर्स (बीएसएफ) ने कल जम्मू के सांबा जिले में भर्ती रैली का आयोजन किया था, जिसमे भारी संख्या में लड़कियों ने भाग लिया। गुरुवार को ये भर्ती रैली पेंथी कैंपस में शुरू हुई, जिसमे पहले दिन 443 लड़कियों ने शारीरिक परीक्षण में भाग लिया और 147 लड़कियों ने शारीरिक परीक्षा को पास कर लिया। बता दें बीएसएफ में भर्ती होने के लिए 1727 लड़कियों ने पंजीकरण करवाया है। इस भर्ती में पहले शारीरिक परीक्षा फिर मेडिकल और अंत में लिखित परीक्षा होगी। इन सभी परीक्षा में पास होने के बाद लड़कियों की बीएसएफ में भर्ती होगी।

About Author