कोरोनावायरस मरीजों की संख्या 70 हजार के पार, 24 घंटे में 87 लोगों की मृत्यु

india corona virus cases
image source - google

देश में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब प्रतिदिन नए मामलों में भी काफी वृद्धि होती नजर आ रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 3604 नए कोरोना के मामले मिले हैं और 87 लोगों की मृत्यु हुई है। अब देश में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 70756 हो गया है। जिनमें से 46800 किए हैं और स्वस्थ होने के बाद 22455 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अगर अभी तक की हुई मौतों की बात करें तो अब तक इस महामारी से 2293 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

जिस तरह से देश में मरीज बढ़ रहे हैं। उसे देख कर लगता है कि सरकार लॉक डाउन 4.0 का भी ऐलान जल्द ही कर सकती है। कल मुख्यमंत्रियों की प्रधानमंत्री के साथ बैठक में ज्यादातर मुख्यमंत्रीयों ने लॉक डाउन को जारी रखने को कहा। जबकि कुछ ने आर्थिक गतिविधियों को छूट देने की मांग की। फिलहाल पीएम ने सभी से उनके राज्यों को लेकर कोरोना महामारी से निपटने का प्लान मांगा है।

देश में सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। जहां पर 22171 कोरोना मरीज है। इसके बाद दिल्ली 6923, गुजरात 8194, मध्य प्रदेश 3614, राजस्थान 3814, तमिलनाडु 7204, उत्तर प्रदेश 3467 कोरोना मरीज है। इन राज्यों में ही रेड जोन की संख्या ज्यादा है।

देश में सबसे कम कोरोना के मरीज इन राज्य में है – अरुणाचल प्रदेश 1, दादरा और नगर हवेली 1, गोवा 7, लद्दाख 42, मणिपुर 2, मेघालय 13, मिजोरम 1, पुडुचेरी 9, उत्तराखंड 68 और अंडमान निकोबार में 33 कोरोना के मरीज हैं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

14 − 8 =