रक्षा मंत्री: सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोग देश के लिए ‘रणनीतिक संपत्ति’ हैं

tawang
image source - ANI

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में मैत्री दिवस ’समारोह में भाग लिया। बता दें मैत्री दिवस नागरिक-सेना मित्रता का उत्सव है,जो भारत के सामरिक हितों को मजबूत करने में मदद करता है। रक्षा मंत्री ने कहा की सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोग सामान्य नागरिक नहीं हैं, लेकिन वे हमारी रणनीतिक संपत्ति हैं। आगे रक्षा मंत्री ने कहा की AN32 एयरक्राफ्ट जब दुर्घटनाग्रस्त हुआ था तब स्थानीय लोगों की मदद से ही हमे दुर्घटना स्थल का पता चला था।

रक्षा मंत्री ने जिस विमान का जिक्र किया वह वायु सेना का एक मालवाहक विमान है। ये विमान अरुणाचल प्रदेश में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमे 13 जवान शहीद हो गए थे। यह विमान जहा दुर्घटना ग्रस्त हुआ था, उस स्थान का पता लगाने में तवांग के स्थानीय लोगो ने सहायता की थी। इसी बात का जिक्र रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया।

About Author