CORONA UPDATE: देश में 61 हजार से ज्यादा सक्रिय मामले,3303 लोगों की मृत्यु

coronavirus in india
image source - google

कोरोनावायरस के मरीज प्रतिदिन देश में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 5611 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद अब कुल मरीजों का आंकड़ा 106750 हो गया है। इनमें से 61149 सक्रिय मामले हैं और अब तक 3303 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं कोरोनावायरस से 42297 लोग जंग जीत चुके हैं।

नए मामलों में वृद्धि

देश में 1 अप्रैल के बाद से कोरोनावायरस प्रतिदिन बढ़ने में वृद्धि हुई है। 1 अप्रैल को देश में 601 कोरोना मरीज मिले थे। इसके बाद 18 अप्रैल तक प्रतिदिन दो हजार से ज्यादा मामले सामने आने लगे। 1 मई को 3932 करोना के मरीज मिले फिर 10 मई तक 4000 और अब 19 मई को पांच हजार से ज्यादा मरीज 1 दिन में मिल रहे हैं। वहीं अब प्रतिदिन 100 से 150 लोगों की जान जा रही है। हालांकि अन्य देशों के मुकाबले भारत ने कोरोना पर काफी काबू पाया है।

देश के 10 राज्य में सबसे ज्यादा मामले

महाराष्ट्र 37136, तमिलनाडु 12448, गुजरात 12140, दिल्ली 10554, राजस्थान 5845, मध्य प्रदेश 5465, उत्तर प्रदेश 4926, वेस्ट बंगाल 2961, आंध्र प्रदेश 2532, पंजाब 2002 कोरोना के मामले हैं।

वहीं 10 राज्य ऐसे भी हैं, जिनमें कोरोना मरीजों की संख्या 50 से भी कम है। उनके नाम गोवा 46, लद्दाख 43, अंडमान निकोबार 33, पुडुचेरी 18, मेघालय 13, मणिपुर 9, अरुणाचल प्रदेश, दादर नगर हवेली, मिजोरम में 1-1 और दमन दीव, लक्षद्वीप, नागालैंड, सिक्किम में एक भी मरीज नहीं है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

4 × 1 =