बीते 24 घंटे में कोरोना के 22 हजार से ज्यादा नए मरीज,442 की मृत्यु

covid-19 india
image source - google

Corona Update:- देश में प्रतिदिन कोरोना के नए मामले आने में काफी वृद्धि हुई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22771 नए मरीज मिले है और 442 लोगों की मृत्यु हुई है। अब देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 648315 हो गयी है। जिनमे से 235433 सक्रीय मामले है और अब तक 394226 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है। वहीँ इस वायरस की वजह से 18655 लोग मर चुके है।

एक जुलाई से देश में Unlock 2.0 की शुरुआत हो चुकी है। इसमें पहले से ज्यादा छूट दी गयी है। अब लोग एक बार फिर अपने काम में लग गए है। लेकिन इस दौरान कई जगहों पर लापरवाही भी देखी गयी। लोग अब कोरोना से बचने के लिए जारी गाईडलाईन का पालन नहीं कर रहे है। जिसका जिक्र पीएम मोदी ने इस बार देश को सम्बोधित करते हुए भी किया था। ये एक बड़ा कारण है देश में कोरोना के मामलों के बढ़ने का।

संक्रमण के मामले में भारत चौथे नम्बर पर

पूरी दुनिया में कोरोना से प्रभावित लोगों का आंकड़ा 11,198,212 हो गया है। कुछ समय पहले तक भारत संक्रमण के मामले में 50 नम्बर पर था। लेकिन अब भारत चौथे नम्बर पर आ गया है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर अमेरिका है। अमेरिका में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 2,890,588 हो गयी है। इसके बाद ब्राजील 1,543,341 ,रूस 667,883 और फिर भारत में 648315 है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

eighteen − 4 =