कोरोना का कहर भारत में जारी, 850 के पार हुई संक्रमित लोगों की संख्या

total cases of coronavirus in india
Google

भारत में अब संक्रमित लोगों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 149 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद अब भारत में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 873 हो गई है और मरने वालों की संख्या 20 है। देश में सबसे ज्यादा संक्रमित लोग इस समय महाराष्ट्र और केरल में है।

भारत के 27 राज्यों में इस समय 873 लोग संक्रमित हैं। अंडमान निकोबार में 2, आंध्र प्रदेश 14, बिहार 9, चंडीगढ़ 7, छत्तीसगढ़ 6, दिल्ली 38, गोवा 3, गुजरात 44, हरियाणा 19 हिमाचल प्रदेश 3 जम्मू एंड कश्मीर 18,g कर्नाटका 55, केरला 165, लद्दाख 13, मध्य प्रदेश 30, महाराष्ट्र 177, मणिपुर 1, मिजोरम 1, उड़ीसा 3, पांडिचेरी 1,पंजाब 38, राजस्थान 46, तमिलनाडु 32, तेलंगाना 38, उत्तराखंड4, उत्तर प्रदेश 44, वेस्ट बंगाल में 15 संक्रमित लोग हैं।

लॉकडाउन के यह दिन भारत के लिए बहुत आवश्यक हैं। इनमें सभी देशवासियों को सरकार के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। अन्यथा संक्रमित लोगों की संख्या इसी तरह बढ़ती रहेगी। सीडीडीईपी की रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल मध्य से जून मध्य तक भारत में संक्रमित लोगों की संख्या सबसे तेजी से बढ़ेगी। इस रिपोर्ट में यहां तक कहा गया है कि कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 25 लाख तक पहुंच सकती है। हालांकि अगस्त तक यह मामले बहुत कम हो जाएंगे।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

twelve + nine =