सीएम ने प्रदेश वासियों से शान्ति और सौहार्द बनाये रखने की अपील की

google

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों से शान्ति और सौहार्द की अपील की है। उन्होंने कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून के सन्दर्भ में कुछ निहित स्वार्थी तत्वों द्वारा फैलाई जाने वाली किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार हर नागरिक को सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।इसके लिए यह भी आवश्यक है कि सभी के द्वारा कानून का पालन किया जाए। राज्य में कायम अमन चैन के माहौल को प्रभावित करने की किसी को अनुमति नहीं हैं।

दरअसल देश भर में नागरिकता संशोधन बिल (CAB) को लेकर संवेदनशीलता लगातार बढ़ती जा रही है। दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) में हुए छात्रों ने जमकर इसका विरोध प्रदर्शन किया है। आपको बता दे की नागरिकता संशोधन कानून के विरोध की आंच दिल्ली भी पहुंच गई है। रविवार शाम को जामिया में प्रदर्शनकारियों ने कई बसों में आग लगा दी।

इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस लगातार उनको वहाँ हटाने की कोशिस कर रही थी। लेकिन छात्रों पर इसका कोई असर नहीं हो रहा था। लगातार उनका प्रदर्शन जारी था। बाद भारी मात्रा में पुलिस बल लगाना पड़ा। जामिया के विद्यार्थियों ने जमकर पथ्थरबाजी भी की। इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

वही जामिया मिलिया इस्लामिया की वाइस चांसलर प्रोफेसर नजमा अख्तर ने बताया कि पुलिस बिना किसी अनुमति के लाइब्रेरी में घुस गई। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रदर्शनकारियों और स्टूडेंट्स के बीच में अंतर नहीं कर पाई और सबकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं स्टाफ को भी मारा गया है।

दिल्ली के जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय में प्रदर्शन के दौरान छात्र की मौत की अफवाह पर रविवार रात नौ बजे नदवा कॉलेज के छात्र भी सड़क पर आए गए। छात्रों ने कॉलेज के गेट पर इकट्ठे होकर नारेबाजी की। सूचना पर आधा दर्जन थानों की पहुंची पुलिस ने छात्रों को तत्काल गेट के अंदर कर दिया गया। पुलिस व नदवा कॉलेज प्रशासन के बीच हुई बातचीत के बाद मामला शांत हो गया।

About Author