एक और दुखद खबर,अभिनेता ऋषि कपूर का निधन

rishi kapoor died
image source - google

सिनेमा जगत के दिग्गज और सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर का आज गुरुवार को 67 साल की उम्र में निधन हो गया। 2 दिन पहले मंगलवार को ऋषि कपूर को सांस लेने में दिक्कत के बाद, उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने आज गुरुवार को अंतिम सांस ली और हम सभी को अलविदा कह दिया।

T 3517 – He’s GONE ..! Rishi Kapoor .. gone .. just passed away.

I am destroyed !

— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 30, 2020

ऋषि कपूर के निधन के बारे में अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सुबह 9:32 पर ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि “वह चले गए… ऋषि कपूर… चले गए… बस चले गए। मैं टूट हो गया हूं।” अक्षय कुमार ने लिखा कि ऐसा लगता है जैसे हम एक बुरे सपने के बीच में है। अभी ऋषि कपूर जी के निधन की दुखद खबर सुनी, जो दिल दहला देने वाली है। वे एक महान कलाकार, साथी अभिनेता और एक अच्छे दोस्त थे। मेरे विचार और प्रार्थना उनके परिवार के साथ है।

दरअसल ऋषि कपूर कैंसर से पिछले 2 सालों से लड़ाई लड़ रहे थे। पिछले साल सितंबर 2019 अमेरिका से 1 साल के बाद अपना इलाज करा कर वापस आए थे। कुछ समय बाद फिर उन्हें बार-बार अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े। मंगलवार को को उनको सांस लेने में ज्यादा परेशानी हो रही थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और आज बीमारी से लड़ते हुए उन्होंने हम सब को अलविदा कह दिया।

उत्तर प्रदेश: जाने किन जनपदों में कितने लोग संक्रमित और कितनों की हुई मृत्यु

ऋषि कपूर के निधन से पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। कल ही बॉलीवुड के अभिनेता इरफान खान ने इस दुनिया को अलविदा कहा और आज गुरुवार को ऋषि कपूर का निधन हो गया। बॉलीवुड के लिए यह हफ्ता एक बुरे सपने की तरह है। क्रिकेटर विराट कोहली ने ट्वीट कर कहा कि “यह असत्य और अविश्वसनीय है। कल इरफान खान और आज ऋषि कपूर जी। यह स्वीकार करना बहुत कठिन है। परिवार के प्रति मेरी संवेदना और उनकी आत्मा को शांति मिले।” इसके साथ ही पूरे बॉलीवुड और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी प्रकाश जावड़ेकर पियूष गोयल सहित अन्य सभी ने श्रद्धांजलि दी।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

one × four =