ऋषि कपूर का पार्थिव शरीर पंचतत्व में हुआ विलीन

rishi kapoor last rites

आज सुबह 8:45 बजे अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। मंगलवार को ऋषि कपूर को मुंबई के गिरगांव इलाके में स्थित सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने आज अंतिम सांस ली। दोपहर 3:45 पर उनका पार्थिव शरीर मुंबई में मरीन लाइंस के चंदनवाड़ी श्मशान घाट लाया गया और विद्युत शव गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

लॉक डाउन की वजह से चुनिंदा लोगों को यही अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी गई थी। जिनमें नीतू कपूर रणवीर कपूर,अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ट, रोहित धवन, मनोज जैन, अरमान जैन, रीमा जैन, अनीषा जैन, रणधीर कपूर, राजीव कपूर, करीना कपूर, सैफ अली खान, नताशा चंदन, बिमल पारिख, डॉक्टर तरंग, अयान मुखर्जी, जय राम, राहुल रवैल मौजूद रहे। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा साउथ ईस्ट दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी ईस्ट में रहते हैं। उनको दिल्ली पुलिस ने मुंबई जाने के लिए पास दिया था। लेकिन वे अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाई।

यूपी: 2115 संक्रमित व 36 लोगों की कोविड-19 से हुई मौत

लॉक डाउन का पालन करने की अपील

ऋषि कपूर के निधन की खबर मिलते ही कुछ फैंस अस्पताल के बाहर पहुंच गए थे। लेकिन मुंबई पुलिस ने उनसे लॉक डाउन का पालन करने की अपील की, इसके बाद वे सब वापस चले गए। ऋषि कपूर के परिवार ने संदेश जारी करते हुए कहा “हमारे प्रिय ऋषि कपूर ल्यूकेमिया के साथ 2 साल की लड़ाई के बाद आज सुबह निधन हो गया। डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने बताया कि वह अंतिम वक्त तक मनोरंजन करते रहे, वह जिंदादिल बने रहे। व्यक्तिगत नुकसान की इस घड़ी में, हम समझते हैं कि दुनिया बहुत मुश्किल और परेशान समय से गुजर रही है। इकट्ठा होना मना है, इसलिए हम उनके सभी प्रशंसको, शुभचिंतकों और परिवार के दोस्तों से अनुरोध करना चाहते हैं कि वह कानून का सम्मान करें।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

3 × two =