देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 548318 हो गई है। जिनमें से 210120 सक्रिय मामले हैं और अब तक 321730 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 16475 लोगों की मृत्यु हुई है। अब देश में प्रतिदिन नए मामले आने में भी काफी वृद्धि हुई है। इसलिए 24 घंटे में कोरोना के 19459 नए मरीज मिले हैं और 380 लोगों की मृत्यु हुई है।
देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज अभी तक महाराष्ट्र में 164626, दिल्ली 83077, तमिलनाडु 82275, गुजरात 36330, उत्तर प्रदेश 22147, वेस्ट बंगाल 17283, राजस्थान 17271, तेलंगाना 14419, हरियाणा 13830, आंध्र प्रदेश 13241, कर्नाटक 13190, मध्यप्रदेश 13186, कोरोनावायरस मिले हैं।
देश में अब तक 8398362 सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी है। जिनमें से 170560 सैंपल जून में ही टेस्ट हुए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार यदि जांच बड़े स्तर पर की जाए तो संक्रमित लोगों की संख्या और अधिक बढ़ सकती है। देश में अब हर राज्य प्रतिदिन जांचों की संख्या को बढ़ा रहा है।
संक्रमण के मामले में टॉप 5 देशों में भारत
प्रतिदिन तेजी से बढ़ती कोरोना मरीजों की संख्या से भारत अब दुनिया के उन 5 देशों में शामिल हो गया है जिनमें कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं। पहले नंबर पर अमेरिका फिर ब्राज़ील, रुस और फिर भारत है।