भारत बंद को मिला बड़ा समर्थन, सभी ट्रेड यूनियन हड़ताल में शामिल

Trade Union
google
  • देश भर में 25 करोड़ लोग इस हड़ताल में हैं शामिल, उत्तर प्रदेश के हैं 20 लाख लोग
  • UP के डीजीपी ने सतर्कता बरतने के लिए जारी किया सख्त निर्देश
  • CAA तथा NRC का विरोध कर रही है ट्रेड यूनियन

ट्रेड यूनियन ने आज देशव्यापी भारत बंद किया है जिसे बड़ा समर्थन मिला। इस देशव्यापी भारत बंद का बड़ा असर बैकिंग और ट्रांसपोर्ट सेवाओ पर रहेगा। भारत बंद में 10 से ज्यादा सेंट्रल ट्रेड यूनियन ने मिलकर बंद का एलान किया है। ट्रेड यूनियन की इस हड़ताल में 6 बैकिंग यूनियन और 60 से ज्यादा स्टूडेंट यूनियन ने भारत बंद का समर्थन किया है।

देश भर की सभी ट्रेड यूनियन हड़ताल में शामिल हैं साथ ही इस भारत बंद में बैक, डाकघर, BSNL और LIC भी शामिल हैं। किसानों के संगठनों ने भी देश भर मे देशव्यापी भारत बंद का समर्थन किया है और इस हड़ताल को देश व प्रदेश के कर्मचारी संगठनों का भी समर्थन मिला है। कुल मिलकर पूरे देश भर में 25 करोड़ लोग इस हड़ताल में शामिल हैं जिसमे उत्तर प्रदेश के 20 लाख लोग हैं।

यूपी: सरकारी एम्बुलेंस ड्राइवरों ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल

उत्तर प्रदेश (UP) के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने सतर्कता बरतने के लिए सख्त निर्देश जारी किया है। ट्रेड यूनियन ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ यह आंदोलन चलाया है। ट्रेड यूनियन नागरिकता संशोधन कानून (CAA) तथा भारतीय राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) का विरोध कर रही है और केंद्र सरकार से कम से कम 21 हजार रूपए वेतन देने की मांग कर रही है। साथ ही ट्रेड यूनियन ने लेबर कानून, विश्विद्यालय के खराब हालत तथा बैको के जर्जर होने का जिम्मेदार सरकार को ठहराया है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

thirteen − 9 =